{"_id":"6a899b99c3dcbc07160a7707","slug":"three-quintals-of-spoiled-sweets-destroyed-in-ferozepur-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105442-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फिरोजपुर में तीन क्विंटल खराब मिठाई नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फिरोजपुर में तीन क्विंटल खराब मिठाई नष्ट की
Sat, 22 Aug 2026 06:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले फूड सेफ्टी विभाग ने शनिवार को खाई रोड पर तीन क्विंटल खराब मिठाई नष्ट की। यह मिठाई एक पिकअप गाड़ी में मिली थी जिसमें कीड़े और बदबू पाई गई।
विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी में करीब तीन क्विंटल मिठाई लदी थी। टीम को देखते ही चालक और सेल्समैन भाग निकले। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि मिठाई में कीड़े, बदबू और जाले लगे थे। कंटेनरों पर भी जंग लगी मिली। मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए जाने पर टीम ने मिठाई को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अभिनव कुमार ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना देने की अपील की है।