फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Students protest for SC scholarship at Samvidhan Chowk in Jalandhar

Jalandhar: स्कॉलरशिप के लिए धरना दे रहे छात्रों की पुलिस से झड़प, कई हिरासत में, थाने पहुंचे पूर्व विधायक

Fri, 26 May 2023 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 May 2023 02:07 PM IST
सार

धरना दे रहे छात्रों का कहना था कि वह शांति से धरना दे रहे थे, लेकिन पुलिस उनके नेताओं को उठा कर अपने साथ ले गई है। धरना कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि एक तो सरकार उनके एससी स्कॉलरशिप का पैसा नहीं दे रही है, दूसरी तरफ उनके छात्र नेताओं के साथ धक्का कर रही है।

विज्ञापन
Students protest for SC scholarship at Samvidhan Chowk in Jalandhar
जालंधर में छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के सविधान चौक पर एससी स्कॉलरशिप के लिए धरना देने पहुंचे छात्रों का पुलिस से आमना सामना हो गया। छात्रों ने सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना बारादरी की पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने उनकी एक न सुनी।

विज्ञापन


इस पर पुलिस धरना दे रहे छात्रों को उठा ले गई। इसके बाद सभी स्टूडेंट्स थाना बारादरी के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने धरना दे रहे छात्र नेताओं नवदीप, विशाल, कमलजीत के अलावा कुछ लड़कियों को भी हिरासत में ले लिया। मामले की सूचना मिलते ही अकाली दल के पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू भी थाना बारादारी में पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया व पूर्व विधायक भी पुलिस अधिकारियों के साथ थाने के अंदर चले गए। पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू ने आश्वासन दिया है कि बच्चों को पूरा इंसाफ दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
धरना दे रहे छात्रों का कहना था कि वह शांति से धरना दे रहे थे, लेकिन पुलिस उनके नेताओं को उठा कर अपने साथ ले गई है। धरना कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि एक तो सरकार उनके एससी स्कॉलरशिप का पैसा नहीं दे रही है, दूसरी तरफ उनके छात्र नेताओं के साथ धक्का कर रही है। स्कॉलरशिप के पैसा नहीं मिलने से उन्हें स्कूलों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं मिल रहा है। कईं-कईं बार स्कॉलरशिप के पैसा नहीं आने के कारण उनके नतीजे व परीक्षाओं के लिए भरे गए फार्म तक रोक लिए जाते हैं। छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनके एससी स्कॉलरशिप के पैसे जारी नहीं करती, तब तक अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed