फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   strike, union strike, market committee union, state government, muktsar, jalandhar

मार्केट कमेटी यूनियन की हड़ताल जारी

Wed, 20 Jul 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 20 Jul 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
strike, union strike, market committee union, state government, muktsar, jalandhar
हड़ताल - फोटो : demo
जिले भर में मार्केट कमेटी यूनियन की ओर से की जा रही कलम छोड़ हड़ताल बुधवार को पांचवें दिन में दाखिल हो गई। समूह कर्मचारियों की ओर से पंजाब सरकार और मंडी बोर्ड के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों की ओर से मार्केट फीस और आरडीएफ न देने से कर्मचारियों को बीते चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इस वजह से कर्मचारियों को अपने परिवार का पालन करना भी कठिन हो रहा है। इस मौके पर कर्मचारियों ने मांग की कि साल 2011 में भर्ती किए गए क्लर्कों, आक्शन रिकॉर्डरों को बदली का एक मौका देने की मांग भी की।
विज्ञापन


समूह मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक उनकी कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान विक्की, जॉनी, अमनदीप कौर और संतोष रानी के अलावा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed