फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   strike, sanitation employees, dust lifting, work stopped, driver union, jalandhar, punjab

जालंधर में कूड़ा लिफ्टिंग का काम ठप

Fri, 04 Nov 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 04 Nov 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
strike, sanitation employees, dust lifting, work stopped, driver union, jalandhar, punjab
हड़ताल - फोटो : demo
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से चौथे दिन शुक्रवार को भी सड़कों और सीवरेज की सफाई के साथ कूड़ा लिफ्टिंग का काम पूरी तरह से ठप रहा। नगर निगम के स्टाफ कार ड्राइवर यूनियन ने सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन करते सभी अधिकारियों की गाड़ियों का चक्का रोक दिया।
विज्ञापन


लगातार चार दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की वजह से शहर में गंदगी फैल गई है। हर रोज शहर से करीब 350 टन कूड़ा उठाकर वरियाणा डंप तक पहुंचाया जाता था, जो अब बीते चार दिनों से नहीं उठाया गया। यहां तक की लोगों के घरों, ढाबों और होटलों तक से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि वीरवार को चंडीगढ़ में लोकल बॉडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई थी, मगर उसमें कोई हल नहीं निकला। इसलिए हड़ताल पहले की तरह चलती रहेगी। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी निगम कार्यालय के बाहर इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निगम कार्यालय कंपनी बाग से ज्योति चौक तक रोष मार्च निकाला गया। ग्रेवाल ने कहा कि शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी होने से निगम कार्यालय में प्रदर्शन नहीं होगा, मगर कर्मचारियों की हड़ताल पहले की तरह जारी रहेगी। सोमवार को निगम कार्यालय खुलने के साथ ही सभी कर्मचारियों की ओर से जमकर प्रदर्शन किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को बार-बार हड़ताल करने के लिए बादल सरकार मजबूर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक यूनियन की मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल को खत्म नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब सीवरमैन इंप्लाइज यूनियन के प्रधान पवन बाबा, नरेश प्रधान, विक्रम कल्याण, अशोक भील, विनोद गिल, बंटू सभ्रवाल और अरुण कल्याण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed