फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   strike, MGNREGA workers, strike up, strike continue, state government, muktsar, jalandhar, punjab

मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल कर की नारेबाजी

Thu, 21 Jul 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Thu, 21 Jul 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
strike, MGNREGA workers, strike up, strike continue, state government, muktsar, jalandhar, punjab
हड़ताल - फोटो : demo
मनरेगा के फील्ड और दफ्तरी कर्मचारियों का संघर्ष लगातार जारी है। कर्मचारियों का राज्य सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। उनकी ओर से पंचायत विभाग में मर्ज कर रेगलुर करने व अन्य मांगों को लेकर की गई कलम छोड़ हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


यूनियन के जिलाध्यक्ष हलविंदर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा करने से टालमटोल कर रही है। कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार बैठक करवाने व समय देने के बाद भी उनकी मांगों का हल नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मचारी हड़ताल के दौरान ब्लॉक व जिला स्तर पर दफ्तर या फील्ड का कोई काम नहीं करेगा।
विज्ञापन


कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों की पूर्ति नहीं की गई तो वह प्रांतीय स्तरीय रैली कर सरकार की कमजोरियों को उजागर करेंगे। इस दौरान बेअंत सिंह, निशांत वाट्स, रणजीत सिंह, राज कमल, सरबजीत सिंह, तरनदीप सिंह, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, मलकीत सिंह, शमिंदर सिंह और मेजर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed