फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Straw smoke can make corona patients' health worse

कोरोना मरीजों की सेहत ओर खराब कर सकता है पराली का धुआं

Tue, 27 Oct 2020 06:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Straw smoke can make corona patients' health worse
पराली जलने से उठने वाला धुआं कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। धुएं के कारण मरीजों की सेहत और खराब हो सकती है। किसानों से अपील है कि वह पराली न जलाएं, बल्कि सरकार की तरफ से सब्सिडी पर उपलब्ध मशीनों का प्रयोग करके पराली का सही इस्तेमाल करें। यह बात डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कही। उन्होंने कहा कि पराली किसानों के कईतरीकों से काम आ सकती है। जरूरत है तो किसानों को इस मामले में जागरूक होने की। दूसरी तरफ जिले में चल रही धान की खरीद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिले में खरीद एजेंसियों ने सभी 149 मंडियों में लाई गई गई 7,49,556 मीट्रिक टन फसल में से 93.51 प्रतिशत की खरीद व लिफ्टिंग कर ली है। कुल 700925 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है। जालंधर इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा है। डीसी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि वह मंडियों में फसल आने के 72 घंटे के अंदर लिफ्टिंग व खरीद में किसानों की हर तरह से सहायता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed