फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Stone-pelting at house in Jalandhar

जालंधर में घर पर पथराव: छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने गाली-गलौज के बाद साथियों संग किया हमला

Thu, 01 Oct 2026 01:01 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 01 Oct 2026 01:01 PM IST
सार

हमले के दौरान परिवार ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई। ईंट-पत्थरों के कारण घर के बाहर और छत पर नुकसान हुआ, जबकि गली में भी ईंट-पत्थरों के टुकड़े बिखरे मिले।

विज्ञापन
Stone-pelting at house in Jalandhar
माैके पर खड़े लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के कांशी नगर इलाके में बुधवार देर रात एक घर पर ईंट-पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, वे अपने पालतू कुत्तों को लेकर छत पर गए थे, तभी पड़ोस में रहने वाले लकी नामक युवक ने कथित तौर पर ऊपर से गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन




परिवार ने उसे शांत रहने और बातचीत से मामला सुलझाने की बात कही, लेकिन आरोप है कि वह तैश में आ गया। परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद लकी करीब 7-8 अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा और घर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले के दौरान परिवार ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई। ईंट-पत्थरों के कारण घर के बाहर और छत पर नुकसान हुआ, जबकि गली में भी ईंट-पत्थरों के टुकड़े बिखरे मिले।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने आरोपी पर नशे का सेवन करने और इलाके में माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर भार्गव कैंप थाने से ड्यूटी ऑफिसर शाम लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय पार्षद भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed