{"_id":"e026be3a589d8450fbbd4ce42430d5fd","slug":"special-police-duty-on-new-year-eve","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में होगा नए साल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में होगा नए साल का आगाज
अमर उजाला, जालंध्ार
Updated Mon, 30 Dec 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का आगाज पुलिस के पहरे में होगा, चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। कमिश्नर ऑफ पुलिस ईश्वर सिंह व डीसीपी राहुल एस ने शहर में उन प्वाइंट्स को चिन्हित कर लिया है, जहां पर नए साल का आगाज करने के लिए लोगों का जमावड़ा लग सकता है।
होटलों में नए साल के जश्न हो रहे हैं।
डीसीपी राहुल एस ने सोमवार को सभी होटल मालिकों के साथ बैठक की और उनको कई हिदायतें दीं। होटलों में हुल्लड़बाजी की आशंका को देखकर राहुल एस ने आदेश दिया कि होटलों में सख्ती से नियमों की पालना के साथ सीसीटीवी कैमरों और पार्किंग का प्रबंध किया जाए।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर हथियारों पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जा चुकी है। होटल मालिकों से यह भी कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति कानून की उल्लंघना या हुल्लड़बाजी करता है, उसकी जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम पर दी जाए।
विज्ञापन
दूसरी तरफ डीसीपी राहुल एस ने सभी थानेदारों व जिला राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने पुलिस को चौकसी बरतने के आदेश जारी करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर पिछले साल नववर्ष के आगमन पर हुल्लड़बाजी या बदमाशी की शिकायतें आई थीं, वहां पर सिक्योरिटी बढ़ाई जाए। रात को ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ महिला फोर्स भी तैनात रहेगी।