{"_id":"67311f7112ea6decd708dc58","slug":"six-arrests-included-in-five-murders-in-three-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-102683-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: तीन मामलों में हुई पांच हत्याओं में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: तीन मामलों में हुई पांच हत्याओं में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ अन्य की तलाश जारी, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल गैंती, हंसिया व कुल्हाड़ी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। जिला पुलिस ने एक ही दिन में तीन मामलों में हुई पांच हत्याओं की वारदात के संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें से एक मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है जबकि गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने रविवार शाम यहां प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में शनिवार को हुई तीन हत्याओं के संदर्भ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह आरोपी फरार हैं। जिक्रयोग्य है कि शनिवार को गांव मोरांवाली में तीन युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, गुरसुख्तियार सिंह उर्फ सुक्खा (दोनों निवासी मोरांवाली) और गुरशरण सिंह निवासी मोहल्ला तुंगल गेट बंगा, जिला शहीद भगत सिंह नगर की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। इस संबंध में गढ़शंकर थाने में मामला दर्ज किया था। जांच करते हुए 11 आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। लांबा ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी का गांव मोरांवाली में नशा मुक्ति केंद्र चला रहा है, जिसकी स्थापना मनप्रीत सिंह (मृतक) ने की थी। नशा निवारण केंद्र के बारे में गलत भाषा के इस्तेमाल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों को बुलाया गया। इस दौरान जब कोई बातचीत सिरे नहीं चढ़ी तो दोनों पक्षों के साथ आए लोगों ने सहमति के लिए समय ले लिया था। मामले में मनप्रीत सिंह की एमएलआर के आधार पर 26 अक्तूबर को केस दर्ज हुआ था। उनका कहना था कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने रंजिश में मनप्रीत सिंह और उसके हो दोस्तों की हत्या कर दी। इसमें गिरफ्तार अभियुक्तों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, दलजीत सिंह, बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, तीनों निवासी मोरांवाली, इंजीत सिंह उर्फ इंदु भलवान निवासी पद्दी सूरा सिंह, और दीपकप्रीत सिंह दीपक निवासी खुवाशपुर, जिला तरनतारन शामिल हैं। पुलिस को छह अन्य आरोपियों गुरविन्दर सिंह उर्फ गिंदा, प्रभ निवासी पल्लियां, जिला एसबीएस नगर, बाबू निवासी बसियाला, थाना गढ़शंकर, गौरव उर्फ भागा निवासी चकोवाल ब्राह्मणां, दविंदर भलवान निवासी बुलोवाल और जस्सी निवासी भोगपुर की तलाश हैं। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त गैंती, हंसिया व कुल्हाड़ी बरामद की गई हैं।
सलेमपुर, थाना टांडा में एक घर में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि थाना टांडा के गांव सलेमपुर में 8 व 9 नवंबर के बीच आधी रात को जगजीत सिंह की पत्नी बलविंदर कौर की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना टांडा में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था। जांच में मिले सुराग के आधार पर आरोपी मंदीप सिंह, निवासी तलवंडी डांडियां, गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि बताया कि मृतका बलविंदर कौर की बेटी परमजीत कौर की शादी मनदीप सिंह के भाई बलजीत सिंह से हुई थी और दोनों बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। वहां दोनों पति-पत्नी का विदेश में घरेलू विवाद चल रहा है। आरोपी मनदीप सिंह को शक था कि बलविंदर कौर बेटी परमजीत कौर को शह देकर उसके भाई बलजीत सिंह से झगड़ा कराती है और घर बसने नहीं दोती। इसी नाराजगी के चलते उसने वेश और बलविंदर कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के समय प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू व वेश बदलने के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
इस दौरान एसएसपी ने गत रात्रि गढ़शंकर के गांव रोडमजारा में खेतों में एक व्यक्ति बलविंदर सिंह की मोटरसाइकिल सवारों की ओर से गोली मार कर की गई हत्या के मामले में आरोपियों की शिनाख्त का दावा किया है। थाना गढ़शंकर पुलिस ने मामले में गौरव उर्फ गौरा निवासी कुनैल, थाना गढ़शंकर को नामजद किया गया है। लांबा ने बताया कि बलविंदर सिंह और आरोपी गौरव उर्फ गोरा के बीच कुछ समय पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में गौरव ने दो साथियों के साथ तमंचे से गोली मारकर बलविंदर की हत्या की है।