{"_id":"6827509cd2a6060129099429","slug":"six-accused-arrested-from-himachal-in-murder-case-of-sudan-student-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-102552-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सूडान के छात्र की हत्या के मामले में हिमाचल से छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सूडान के छात्र की हत्या के मामले में हिमाचल से छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया केस, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
-- -
कपूरथला। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में पढ़ रहे सूडान के छात्र मोहम्मद वाडा बाला यूसुफ (24) की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने आठ में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि 15 मई को गांव महेड़ू में सूडान के दो नागरिकों अहमद मोहम्मद नूर (25) और मोहम्मद वाडा बाला यूसुफ (24) पर उनके पीजी के बाहर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था, जिसमें मोहम्मद वाडा की मौत हो गई थी। अहमद मोहम्मद नूर की शिकायत पर थाना सतनामपुरा में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत में छह लोगों अब्दुल अहद, अमर प्रताप, यश वर्धन, आदित्य गर्ग, शोएब और शशांक उर्फ शैगी पर हत्या का आरोप है। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर भट्टी की अगुवाई में विभिन्न जांच टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो और आरोपियों विकास बावा और अभय राज की भी पहचान की गइ। अभय राज को मुख्य हमलावर माना गया है, जो चाकू मारने के लिए जिम्मेदार था। एसएसपी ने बताया कि पंजाब और अन्य राज्यों में छापे मारने के साथ हिमाचल पुलिस से जानकारी साझा करते हुए छह आरोपियों को हिमाचल प्रदेश के मंडी से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भागने में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने अभय राज (मठिया भोपत, बिहार), अमर प्रताप (गांव सिसवाई कुंवर), यशवर्धन (ईदगाह कॉलोनी, कानपुर), विकास बावा (आरा, भोजपुर, बिहार), मोहम्मद शोएब (गुराहिंद ब्राह्मणा, पुंछ कॉलोनी, जम्मू) और आदित्य गर्ग (सिविल लाइंज, कल्याणी देवी, सफीपुर यूपी) को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते इन लोगों ने सूडानी छात्रों पर हमला कर दिया। इन आरोपियों का अदालत से पांच दिन का रिमांड हासिल हुआ है।
बहन का मोबाइल नंबर मांगने पर हुआ था विवाद शिकायत में बताया गया है कि हमलावर आरोपी सूडान के छात्रों से उनकी बहन का मोबाइन नंबर मांग रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी मुद्दे पर विवाद शुरू हुआ था। वहीं, पुलिस कई सवालों के जवाब नहीं दे पाई। रात के समय चहेड़ू-महेड़ू क्षेत्र में मानव तस्करी के मामले में फगवाड़ा पुलिस कई गिरफ्तारियां कर चुकी हैं। इस एरिया में ड्रग्स का धंधा चरम पर है। ऐसे में पुलिस पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।