फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SIT seeks CCTV footage related to IG Umranangal's appearance, Faridkot

एसआईटी ने आईजी उमरानंगल की पेशी से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मांगी

Tue, 23 Feb 2021 05:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
SIT seeks CCTV footage related to IG Umranangal's appearance, Faridkot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी कांड से संबंधित बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड घटनाओं की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने जिला व सेशन जज सुमित मल्होत्रा की अदालत में आवेदन देकर 19 फरवरी को अदालत में पेश हुए गोलीकांड घटनाओं के आरोपी व निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। एसआईटी ने पेशी के दौरान आईजी के साथ कुछ संदिग्ध लोगों के होने की आशंका जताई है। इस आवेदन पर सुनवाई के लिए जिला अदालत ने एक मार्च की तारीख तय की है।
कोटकपूरा गोलीकांड मामले की बीती 19 फरवरी को अदालत में सुनवाई हुई थ,ी जिसमें जमानत पर चल रहे निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल भी पेश हुए थे। उस दिन उनके साथ कुछ लोगों को साथ देखते हुए गोलीकांड घटनाओं की जांच कर रही एसआईटी ने जिला अदालत को आवेदन देकर पेशी वाले दिन आईजी उमरानंगल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

सूत्रों का दावा है कि एसआईटी को आशंका है कि उस दिन आईजी के साथ संदिग्ध व्यक्ति भी थे। मालूम होकि निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को एसआईटी ने बहिबल गोलीकांड केस में भी नामजद किया है। इस मामले में अदालत में चार्टशीट भी दाखिल हो चुकी है। बहिबल केस में जिला अदालत उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed