फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Singer Jyoti Nooran filed divorce case in Jalandhar

Jalandhar: गायिका ज्योति नूरा ने पति से मांगा तलाक, कहा-सात साल से नशा लेकर पीटता रहा पति, अब सहन नहीं होता

Sat, 06 Aug 2022 07:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 07:55 PM IST
सार

ज्योति ने आरोप लगाया कि कुनाल तब घर आता था जब शो के लिए ले जाना होता था, कई बार तो फोन पर ही बता देता था कि यहां शो करना है, पहुंच जाना। पिछले सात साल में ऐसा कोई नशा नहीं जो कुनाल ने न किया हो और उसके बाद मारपीट न की हो।

विज्ञापन
Singer Jyoti Nooran filed divorce case in Jalandhar
जालंधर में पत्रकारों से बात करतीं गायिका ज्योति नूरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नूरा सिस्टर्स के नाम से देश-विदेश में ख्याति पा चुकी ज्योति नूरा ने अपने पति से तलाक का केस फाइल कर दिया है। साथ ही एसएसपी जालंधर से सुरक्षा की गुहार लगाई की। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्योति नूरा ने बताया कि उसने 8 साल पहले फिल्लौर वासी कुनाल पासी से लव मैरिज की थी। उसके माता-पिता इसके खिलाफ थे। 

विज्ञापन


शादी के एक साल बाद झगड़े शुरू हो गए। उसका पति अक्सर दो-तीन दिनों तक घर से गायब रहता और पूछने पर मारपीट करता था। कुनाल तब घर आता था जब शो के लिए ले जाना होता था, कई बार तो फोन पर ही बता देता था कि यहां शो करना है, पहुंच जाना। पिछले सात साल में ऐसा कोई नशा नहीं जो कुनाल ने न किया हो और उसके बाद मारपीट न की हो। जालंधर में गुरुवार को एक शो था, शो खत्म होते ही उसकी छोटी बहन सुल्ताना नूरा वहां से चली गई थी। तब कुनाल ने लोगों के सामने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट की। इससे वह मानसिक रूप से टूट गई और उसने शुक्रवार को तलाक केस फाइल कर दिया। 

विज्ञापन

20 करोड़ का घपला करने का भी आरोप

ज्योति नूरा ने कहा कि मैंने देश विदेश में शो किए। कहां से कितना पैसा आया, कहां गया, सब कुनाल देखता था आज मेरे अकाउंट में सिर्फ 92 हजार रुपये हैं। कुनाल 20 करोड़ रुपये का घपला कर जालंधर में कोठी किराये पर लेकर अलग रह रहा है। मेरे सारे पैसे का हिसाब कुनाल के पास था। मैंने एक दो बार पैसों के लेकर बात की तो उसने झल्लाहट में मुझे डंडे से पीटा था। मुझे नहीं पता कि उसका किसी का साथ अफेयर है लेकिन वह नशे कई तरह के करता है। कुनाल अक्सर शो के बाद उसे छोड़कर चला जाता था जिससे वह परेशान रहती थी। कई शो के दौरान वह भावुक हो गई, क्योंकि उसने जो गाने गाए उसकी कुछ लाइनें उसकी जिंदगी से मेल खाती थी। हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में उसने एक गाने को डब किया, जिस दौरान वह सेट पर नर्वस हो गई थी और उसके आंसू रुक नहीं रहे थे, क्योंकि गाने की हरेक लाइन ने मुझे मेरी जिंदगी की पूरी फिल्म दिखा दी। उसका पति उसे धमकियां दे रहा है कि वह मुझे बर्बाद कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 अक्तूबर को होगी सुनवाई 

ज्योति नूरा ने कहा कि मैं अपने परिवार में लौट आई हूं। जो कभी लव मैरिज से नाराज थे आज वही मेरे साथ खड़े हैं। तलाक की सुनवाई ने लिए कोर्ट ने 11 अक्तूबर को बुलाया है। पत्रकारवार्ता में ज्योति नूरा ने कहा कि मेरा पति कुनाल से अब कोई ताल्लुक नहीं है। ज्योति ने उन लोगों से अपील की है जिनके शो कुनाल ने बुक किए हैं कि वह उनसे आकर मिले। अब उसका अपने पति कुनाल पासी से कोई ताल्लुक नहीं है। जिन लोगों से कुनाल ने एडवांस लिया है वह भी ज्योति को आकर बताएं, वे उनके शो जरूर करेंगे। चंडीगढ़ में 7 अगस्त को दो शो बुक थे, लेकिन उसे पता नहीं था। आयोजक उससे आकर मिले और वे अब शो करेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed