फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shopkeeper attacked with sharp weapon in Fawwara Chowk, injured

Jalandhar News: फव्वारा चौक में दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला, जख्मी

Fri, 08 Nov 2024 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 08 Nov 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked with sharp weapon in Fawwara Chowk, injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर फव्वारा चौक के नजदीक एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर बैठे दुकान के मालिक पर बाइक पर आए तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल दुकानदार को आसपास के दुकानदारों ने कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सिविल में दाखिल घायल हुए दुकानदार की पहचान अमनवीर कल्हन निवासी मोहल्ला कस्बा बाजार कपूरथला के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में दाखिल घायल दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार शाम दुकान पर बैठा हुआ था, तभी दुकान पर एक बाइक पर तीन युवक आए और एक युवक ने दुकान के अंदर आकर बाइक रिपेयर करने को कहा, जब दुकान के बाहर आया तो उन सभी युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब आसपास के दुकानदार इकट्ठे हुए तो सभी हमलावर वहां से भाग निकले और आसपास दुकानदारों ने तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डाॅक्टर ने बताया कि घायल हुए युवक के सिर पर गहरी चोट आई है और इसकी रिपोर्ट संबंधित थाने को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed