फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seven suspects seen in Pathankot area adjacent to Jammu, sketch of one released

Jalandhar News: सभी केंद्र... पठानकोट के जम्मू से सटे इलाके में दिखे सात संदिग्ध, एक का स्केच जारी

Wed, 24 Jul 2024 08:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Seven suspects seen in Pathankot area adjacent to Jammu, sketch of one released
-संदिग्धों ने पहन रखी थी सेना जैसी वर्दी, कंधों पर थे भारी बैग और हथियार
विज्ञापन

-प्रत्यक्षदर्शी बोली- पानी पिया, कुछ सवाल पूछे और फिर चले गए
---
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। जम्मू से सटे नीम पहाड़ी क्षेत्र के गांव फंगतोली में एक महिला ने सात संदिग्धों को देखा। एक माह में यह चौथी बार है, जब संदिग्ध गतिविधियों को बॉर्डर से सटे गांव के जंगलों में देखा गया। सभी संदिग्धों ने सेना जैसी वर्दी पहनी हुई थी और हथियारों के साथ कंधों पर भारी भरकम बैग उठा रखे थे। इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन ने मंगलवार रात को महिला की ओर से देखे गए सात संदिग्धों में से एक का स्केच जारी किया है।
पहले संदिग्ध देखे जाने के बाद सेना और पुलिस ने एक-दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद वह बंद हो गया। हाल ही में संदिग्धों की मूवमेंट के दौरान बर्फानी मंदिर में पाकिस्तानी करंसी के 100 रुपये भी बरामद हुए थे। लगातार संदिग्धों की मूवमेंट के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


गांव फंगतोली निवासी सीमा देवी ने बताया कि वह मंगलवार देर रात अपने घर के पास खड़ी थी तभी जंगल के रास्ते सात संदिग्ध लोग उसके पास आए। उन्होंने उससे पानी मांगा और पानी पीने के बाद उससे सवाल करने लगे। महिला से संदिग्ध कहने लगे आपका पति क्या काम करता है और आप क्या घर में अकेले रहते हो। महिला ने बताया कि सभी सांवले रंग थे और कंधों पर भारी-भरकम बैग उठा रखे थे। जाते समय सभी महिला पर नजर भी बनाए हुए थे। जिस रास्ते से संदिग्ध आए थे वह पाकिस्तान-जम्मू की सरहद से लगता एरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह से चल रहा सर्च, मिला कुछ भी नहीं
पुलिस, कमांडो और सेना का बुधवार सुबह से ही सर्च ऑपरेशन जंगलों में जारी रहा। इस दौरान उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने बताया कि मंगलवार देर रात फंगतोली में एक पहाड़ पर बने घर के बाहर सात संदिग्धों के देखे जाने की सूचना मिली थी। सर्च जारी है।



चौथी बार देखे गए हथियारबंद संदिग्ध
-17 जून को बर्फानी मंदिर में फेंका 100 रुपये का पाकिस्तानी नोट।
-26 जून को भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के निकट गांव कोट भट्टियां में दो हथियारबंद संदिग्धों ने फार्म हाउस के मजदूर को बंधक बनाया।
-28 जून को पठानकोट-जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गंडियाल में लोगों ने संदिग्ध देखे।
-17 जुलाई को गांव पडियां लाहड़ी में एक किसान को सेना की वर्दी पहने हथियारबंद 4 संदिग्ध दिखे।
-23 जुलाई को नीम पहाड़ी क्षेत्र फंगतोली में एक महिला को 7 संदिग्ध दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed