फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seven mobile phones and other items recovered from Kapurthala jail

कपूरथला जेल से मिले सात मोबाइल फोन व अन्य सामान

Wed, 16 Nov 2022 08:00 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Seven mobile phones and other items recovered from Kapurthala jail
कपूरथला। माडर्न जेल में चलाए गए तलाशी व जांच अभियान दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 7 मोबाइल फोन, 2 सिम, 3 डोंगल, 2 ईयर फोन, एक चार्जर, 2 डाटा केबल बरामद हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक अज्ञात समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक सुपरिंटेंडेंट अवतार सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों में चेकिंग अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रबंधन को हवालाती आशु निवासी कुरला किंगरा जालंधर, हवालाती अमन कुमार उर्फ अमना निवासी अलाहाबाद कालोनी होशियारपुर, कैदी कमलजीत सिंह उर्फ कनवर निवासी गांव जांडी होशियारपुर व हवालाती परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव खानगाह के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 2 सिम, 3 डोंगल, 2 ईयर फोन, एक चार्जर, 2 डाटा केबल बरामद हुए। थाना कोतवाली पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत के आधार पर एक अज्ञात समेत 5 आरोपियों के खिलाफ 52ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed