{"_id":"62360892cb83fa07db205cd2","slug":"seven-ministerial-posts-left-in-punjab-seven-big-faces-kept-waiting-jalandhar-news-pkl445100024","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सात मंत्री पद बाकी, सात बड़े चेहरे करते रह गए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सात मंत्री पद बाकी, सात बड़े चेहरे करते रह गए इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी के पहले मंत्रिमंडल से बड़े चेहरे बाहर हो गए। अभी सात नए मंत्री बनने हैं और सात बड़े चेहरे इंतजार में हैं। अमृतसर से कुंवर विजय प्रताप हो या अमन अरोड़ा, कई सीनियर नेता मंत्री पद के इंतजार में हैं। मंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार अमन अरोड़ा, सर्वजीत कौर माणुके, कुंवर विजय प्रताप, जय सिंह रोढ़ी, कुलतार सिंह संधवा, डॉ. रवजोत ग्रेवाल और प्रो. बलजिंदर कौर का नाम पहली सूची में नहीं आया।
पंजाब में सबसे अधिक लीड 75 हजार 22 मत अधिक लेकर विधायक बने अमन अरोड़ा का नाम पहली कतार के नेताओं में था। हिंदू चेहरे के साथ-साथ मालवा में आप की रीढ़ की हड्डी माने जाते अमन अरोड़ा का मंत्री बनना तय माना जा रहा था। वहीं अमृतसर से कुंवर विजय प्रताप सिंह भी पहली कतार में थे। कुंवर विजय प्रताप ने आईपीएस की नौकरी छोड़कर आप की टिकट पर चुनाव लड़ा था। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बेअदबी के मुद्दे पर आईपीएस की नौकरी छोड़ी थी। ऐसा माना जा रहा था कि भ्रष्टाचार दूर करने के लिए कुंवर विजय प्रताप सबसे बड़ा नाम है।
प्रो. बलजिंदर कौर लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं और पार्टी की एक-एक ईंट लगाने में उनका अहम योगदान रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि अगर कोई महिला विधायक से मंत्री बनेगी तो सबसे पहला नाम प्रो. बलजिंदर कौर का होगा। कुलतार सधवां का नाम भी मंत्री पद के लिए उठ रहा था।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो 2017 के चुनाव में आप के 20 उम्मीदवार चुनाव जीते। इनमें से 2022 के चुनाव आने तक 10 पार्टी छोड़ गए। कुछ ने राजनीति से किनारा कर लिया लेकिन रूपिंदर रूबी, नाजर मानशाहिया, पिरमल सिंह, जगतार सिंह जैसे विधायक कांग्रेस में चले गए। उस वक्त यह चर्चा रही कि आप कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकती है, जिसके पीछे सर्वे का हवाला दिया जा रहा था। हालांकि 10 विधायकों के छोड़कर जाने के बाद आप के दिल्ली नेतृत्व पर दबाव बढ़ने लगा। इसके बाद पहली लिस्ट में अचानक अरोड़ा, माणुके और बलजिंदर समेत 10 विधायकों के नाम की घोषणा कर दी गई।