फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   senior DEN of Firozpur died in road accident

रेल कार्यालय फिरोजपुर के सीनियर डीईएन की गाड़ी नहर में गिरी, मौत

Wed, 24 Jun 2020 09:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
senior DEN of Firozpur died in road accident
रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में तैनात सीनियर डीईएन अमित कुमार छुट्टी लेकर फिरोजपुर से बिहार जा रहे थे। मंगलवार रात उनकी गाड़ी फैजाबाद से लखनऊ के बीच शारदा कैनाल में गिर गई। हादसे में अमित की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार दो चालक बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि अमित ने सीट बेल्ट बांधी हुई थी लेकिन वह खेल नहीं पाए। गौरतलब है कि आठ दिन में रेलमंडल कार्यालय फिरोजपुर के दो अधिकारियों की मौत हो चुकी है। सीनियर डीएमई राजकुमार की कोरोना के चलते 16 जून को मौत हुई है।
विज्ञापन

रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ मंडल अभियंता (हेड क्वार्टर) अमित कुमार मंगलवार को छुट्टी लेकर सुबह बिहार के लिए भाड़े पर गाड़ी लेकर निकले थे। दिनांक 23-24 जून की मध्य रात्रि में लगभग तीन बजे फ़ैजाबाद से लखनऊ के बीच उनकी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होकर शारदा कैनाल में गिर गई। आगे की सीट पर बैठे दो ड्राइवर किसी प्रकार सकुशल बच गए लेकिन अमित कुमार पिछली सीट पर बेल्ट से बंधे होने के कारण गाड़ी से नहीं निकल पाए।
विज्ञापन

लखनऊ रेल मंडल और जिला प्रशासन फैजाबाद की ओर से बचाव अभियान चलाया गया। बचाव दल की टीम सुबह करीब 7.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों ने गाड़ी का पता लगाया और लगभग सुबह 10 बजे गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया। गाड़ी से अमित कुमार को निकालने के बाद उनको जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि पिछले हफ्ते ही सीनियर मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एवं वैगन) राजकुमार का निधन हृदय गति रुकने के कारण हो गया था जो कोरोना संक्रमित थे। फिरोजपुर रेल मंडल अभी इस आघात से उबर भी नहीं पाया था कि अमित कुमार का आकस्मिक निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed