फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Send porn videos and photos of girl, FIR

लड़की की अश्लील वीडियो और फोटो रिश्तेदारों को भेजने के आरोप में युवक नामजद

Thu, 22 Jul 2021 04:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Send porn videos and photos of girl, FIR
पठानकोट। 5 साल दोस्ती के बाद लड़की शादी के लिए नहीं मानी तो युवक ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो रिश्तेदारों को भेज दिया। लड़की की शिकायत पर थाना-2 पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान ढाकी निवासी हरविंदर उर्फ हैपी के तौर पर हुई है। थाना सुजानपुर में युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाया है कि वह 8 वर्ष पहले वह धारकलां के एक कॉलेज में पढ़ती थी। इसी दौरान ढाकी निवासी युवक भी उसके साथ पड़ता था। हरविंदर के साथ उसकी दोस्ती हो गई और जो 5 वर्ष तक रही। उसके बाद युवक उसे परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी के लिए उकसाने लगा। मना करने पर धमकियां देने लगा। लड़की का आरोप है कि करीब 2-3 माह से युवक उसे जबरदस्ती शादी करने के लिए परेशान कर रहा है। उसके परिवार वाले जहां भी उसका रिश्ता करते हैं तो युवक उसका रिश्ता तुड़वा देता है। युवक उसे धमकियां देता है कि अगर उसके साथ शादी नहीं करवाई तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। युवती का आरोप है कि वह जब भी घर से बाहर जाती है तो युवक उसका पीछा कर उसे परेशान करता है। युवती ने शिकायत में बताया कि युवक ने 20 जून को उसके वीडियो और फोटो उसके रिश्तेदारों के नंबरों पर भेजे। जिससे उसकी काफी बदनामी हुई। थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने शिकायत के बाद ढाकी निवासी हरविंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed