{"_id":"5f4e69028ebc3e5312196ecd","slug":"search-operation-conducted-in-bamial-sector-in-pathankot-pathankot-news-pkl386492965","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में सुरंग मिलने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस अलर्ट, घातक दस्ते ने खंगाला चप्पा-चप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में सुरंग मिलने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस अलर्ट, घातक दस्ते ने खंगाला चप्पा-चप्पा
Wed, 02 Sep 2020 12:04 PM IST
पंजाब ब्यूरो
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
बमियाल सेक्टर में चला तलाशी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरंग मिलने की घटना के बाद पंजाब पुलिस सतर्क हो गई है। मंगलवार को बमियाल सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस व घातक कमांडो दस्ते ने संयुक्त तौर पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस चौकी बमियाल प्रभारी अरुण शर्मा भी शामिल थे। फिलहाल सर्च में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि बमियाल सेक्टर भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील है।
बमियाल की एक सीमा जम्मू-कश्मीर से भी सटी है। कुछ महीनों से बमियाल सेक्टर में कुछ गतिविधियां हुईं। अब पड़ोसी राज्य में सुरंग मिलने की घटना से बमियाल सेक्टर में चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को बीएसएफ, पंजाब पुलिस व घातक कमांडो टीम की ओर से भारत-पाकिस्तान सीमा की टिंडा पोस्ट के पास सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा ने बताया कि बमियाल सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है ताकि, इस क्षेत्र में पाकिस्तान ऐसी घटना को अंजाम न दे सके। इस सर्च आपरेशन में फिलहाल ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है जिससे संदिग्ध गतिविधियां साबित हो सकें।