फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Search operation conducted in Bamial sector in pathankot

सांबा में सुरंग मिलने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस अलर्ट, घातक दस्ते ने खंगाला चप्पा-चप्पा

Wed, 02 Sep 2020 12:04 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Sep 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Search operation conducted in Bamial sector in pathankot
बमियाल सेक्टर में चला तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरंग मिलने की घटना के बाद पंजाब पुलिस सतर्क हो गई है। मंगलवार को बमियाल सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस व घातक कमांडो दस्ते ने संयुक्त तौर पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस चौकी बमियाल प्रभारी अरुण शर्मा भी शामिल थे। फिलहाल सर्च में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि बमियाल सेक्टर भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील है।
विज्ञापन


बमियाल की एक सीमा जम्मू-कश्मीर से भी सटी है। कुछ महीनों से बमियाल सेक्टर में कुछ गतिविधियां हुईं। अब पड़ोसी राज्य में सुरंग मिलने की घटना से बमियाल सेक्टर में चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को बीएसएफ, पंजाब पुलिस व घातक कमांडो टीम की ओर से भारत-पाकिस्तान सीमा की टिंडा पोस्ट के पास सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा ने बताया कि बमियाल सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है ताकि, इस क्षेत्र में पाकिस्तान ऐसी घटना को अंजाम न दे सके। इस सर्च आपरेशन में फिलहाल ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है जिससे संदिग्ध गतिविधियां साबित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed