फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SDM raided in wholesale cracker market, 10 shops sealed

होलसेल पटाखा मार्केट में एसडीएम का छापा, 10 दुकानें की सील

Fri, 21 Oct 2022 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
SDM raided in wholesale cracker market, 10 shops sealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। जिला प्रशासन की ओर से सरकुलर रोड पर स्थित अस्थायी होलसेल पटाखा मार्केट में शुक्रवार शाम को अचानक एसडीएम कपूरथला लाल विश्वास ने पुलिस व निगम कर्मचारियों के दल के साथ अचानक दबिश दी। आते ही उन्होंने दुकानदारों से लाइसेंस देखने शुरू कर दिए और जिनके पास लाइसेंस नहीं थे, उनकी दुकानें सील करने के आदेश दे दिए। जिला प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री के लिए छह लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन मार्केट में 16 दुकानें लगी हुई थी। इनमें 10 दुकानें अवैध थी। इसकी पुष्टि करते हुए एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सिर्फ 6 लाइसेंस अलाट किए गए हैं, जबकि पटाखा मार्केट में 16 दुकानें खुली हुई थीं।
हालांकि पटाखा व्यापारियों को राहत देने की मांग के चलते राजनीतिक नेताओं के हस्तक्षेप के बाद व्यापारियों तथा जिला प्रशासन के बीच समाचार लिखे जाने तक बातचीत का दौर जारी था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कपूरथला के सरकुलर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा दिवाली के त्योहार पर पटाखा सेल को लेकर पहले चरण में भूमि का चयन किया गया और प्रतिक्रिया के दूसरे चरण में ड्रा सिस्टम के जरिये पटाखा व्यापारियों को छह लाइसेंस अलाट किए गए। दूसरी तरफ, पटाखा व्यापारियों की संख्या अधिक होने के चलते सभी ने अपनी-अपनी अस्थायी दुकानें मार्केट में स्थापित कर ली। आदेशों की अवहेलना का मामला जब प्रशासन के ध्यान में पहुंचा तो देर शाम एसडीएम कपूरथला ने पुलिस बल तथा डिच मशीन के साथ पटाखा मार्केट में दबिश देकर सभी दुकानदारों के लाइसेंस चेक किए गए। इसके उपरांत जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई करते हुए 6 लाइसेंसधारक दुकानों को छोड़ बाकी सभी को सील कर दिया गया। एसडीएम लाल विश्वास ने बताया कि जिला प्रशासन ने सिर्फ 6 दुकानदारों को लाइसेंस अलाट किए गए थे जबकि इसके अलावा अनाधिकृत तौर पर स्थापित की गई सभी दुकानों को सील कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पटाखा व्यापारियों का लाखों रुपया पटाखे पर खर्च होने के चलते व्यापारियों ने जिला प्रशासन से राहत देने का आग्रह किया है। समाचार लिखे जाने तक पटाखा व्यापारियों तथा जिला प्रशासन के बीच बातचीत जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed