फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   School chowkidaar dies in road accident in Ferozepur

सड़क हादसे में स्कूल के चौकीदार की मौत

Sun, 24 Jan 2021 04:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
School chowkidaar dies in road accident in Ferozepur
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द इलाके में पड़ते गांव कबरवच्छा रोड मुदकी के नजदीक साइकिल सवार स्कूल के चौकीदार को महिंदरा गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे सतनाम सिंह वासी गांव कबरवच्छा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता केवल सिंह (55) मुदकी के एक निजी स्कूल में चौकीदार थे। शनिवार को स्कूल से छुट्टी कर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। गांव कबरवच्छा के पास महिंदरा गाड़ी ने पिता को टक्कर मार दी। घायल पिता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एएसआई कर्म सिंह के मुताबिक सतनाम के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed