फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   School bus filled with children in dense mist overturned in the farm, 20 children injured

घनी धुंध में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस असंतुलित होकर पलटी, 20 को आई चोट

Wed, 15 Jan 2020 05:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
School bus filled with children in dense mist overturned in the farm, 20 children injured
अस्पताल में उपचार के बाद परिजन की गोद में जख्मी विद्यार्थी। - फोटो : KAPURTHALA
एक निजी स्कूल की बस सुबह करीब नौ बजे अचानक अनियंत्रित होकर सुबह खेतों में पलट गई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के समय बस में सवार 50 से अधिक स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और डीएसपी सुल्तानपुर लोधी, थाना कबीपुर के एसएचओ समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। घनी धुंध के चलते एक ट्रक से टक्कर होने से बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी। ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बस और ट्रक के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकाली अकादमी सुल्तानपुर लोधी की स्कूल बस रोज की तरह सुल्तानपुर लोधी के आसपास के गांव मंड, बूसोवाल, आहलीकलां इलाके से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकली। सुबह के समय घना कोहरा छाया था। विजिबिलिटी कम होने के चलते बस ड्राइवर प्रीतम सिंह निवासी गांव आहलीकलां को सामने से आ रहा ईंटों से भरा ट्रक नजर नहीं आया। जब उसे ट्रक दिखा तो उसने अचानक टक्कर से बचने के चक्कर में बस को सड़क किनारे कच्ची जमीन पर उतार दिया। जिससे अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट को तोड़ते हुए गांव बूसोवाल के समीप खेत में पलट गई। ड्राइवर प्रीतम सिंह की सूझबूझ से बड़ा हादसा तो बच गया गया लेकिन इस घटना में कुछ बच्चे चोटिल हो गए। बस पलटने के बाद आसपास के लोग एकदम बस की तरफ लपके और बस के शीशे तोडकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़े बच्चों को बाहर निकाला। इसमें करीब 20 बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी सरवन सिंह बल, थाना कबीरपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे और घटना संबंधी जानकारी हासिल की। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने कुछ दूरी पर पीछा करके काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। इस हादसे में सिविल अस्पताल में पहुंचे गांव भागो बुड्ढा के रहने वाले दिलजान सिंह, राजीव, मुनीश कुमार, शुभम सिंह, सीरत, पलक, गांव चक्क पत्ती बलू बहादुर के रहने वाली गुरकीरत कौर, गुरनूर कौर, अमृतप्रीत सिंह, कोमलप्रीत कौर, अभिनूर सिंह, सुखमनदीप कौर, गांव बूसोवाल के कोमलप्रीत, जसप्रीत सिंह, रमनप्रीत कौर, सुखमनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, जसकरण सिंह और गांव कबीरपुर की अमनप्रीत कौर सहित गुरमेज सिंह और गुरशांत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। थाना कबीपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह के अनुसार ट्रक ड्राइवर तो ट्रक लेकर निकल गया था। निजी स्कूल बस चालक ही नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस पलट गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वाहेगुरु का शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ: सुखदेव सिंह
अकाल अकादमी के एमडी सुखदेव सिंह जज ने कहा कि स्कूल का समय 10 बजे था। ट्रक की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलटी। वाहेगुरु का शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एक बच्चे को स्कैनिंग के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल भेजा गया था। वह ठीक है और उसे भी घर भेज दिया गया है।

घटना स्थल पर स्कूल बस के ड्राइवर से जानकारी हासिल करते डीएसपी सरवन सिंह बल, थाना कबीरपुर के एसएचओ ?

घटना स्थल पर स्कूल बस के ड्राइवर से जानकारी हासिल करते डीएसपी सरवन सिंह बल, थाना कबीरपुर के एसएचओ ?- फोटो : KAPURTHALA

घटना स्थल पर स्कूल बस के ड्राइवर से जानकारी हासिल करते डीएसपी सरवन सिंह बल, थाना कबीरपुर के एसएचओ ?

घटना स्थल पर स्कूल बस के ड्राइवर से जानकारी हासिल करते डीएसपी सरवन सिंह बल, थाना कबीरपुर के एसएचओ ?- फोटो : KAPURTHALA

 सुल्तानपुर लोधी के गांव बूसोवाल के समीप ट्रक से बचाने के चक्कर में खेतों में पलटी स्कूल बस।

सुल्तानपुर लोधी के गांव बूसोवाल के समीप ट्रक से बचाने के चक्कर में खेतों में पलटी स्कूल बस।- फोटो : KAPURTHALA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed