फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sarpanch's son shot and injured

Jalandhar News: सरपंच के बेटे को मारीं गोलियां, घायल

Mon, 09 Jun 2025 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 09 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch's son shot and injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। गांव लखन कलां में अज्ञात हमलावरों ने सरपंच के बेटे पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने लखन कलां निवासी पवित्र सिंह पर चार से पांच राउंड फायर किए। एक गोली उसकी बाजू पर लगी, जबकि दूसरी गोली उसके सिर को छुकर निकल गई। घायल पवित्र सिंह जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागा और छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद परिजन उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर रेफर कर दिया।

कपूरथला सिविल अस्पताल में घायल पवित्र सिंह ने बताया कि उसकी माता तजिंदर कौर गांव की सरपंच हैं। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। जब वह अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा तो दोस्त उसे मुख्य गेट पर छोड़कर चला गया। जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुआ तो आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दीं। पवित्र सिंह के परिजनों का आरोप है कि यह हमला राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया है। उन्होंने बताया कि सरपंच के चुनावों में जिन लोगों को उन्होंने हराया था, वही लोग इस हमले के पीछे हो सकते हैं। उन्होंने पहले ही परिवार को धमकियां दी थीं। वहीं, ड्यूटी पर मौजूद सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पवित्र सिंह की बाजू में गोली लगी है। एक गोली सिर को छुकर निकली है। पवित्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर के अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, थाना सदर के एसएचओ कंवरजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed