फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ruckus over development work in Ward-1 Jalandhar case registered against Congress councilor and husband

Jalandhar: वार्ड-1 में विकास कार्य को लेकर बवाल, कांग्रेसी महिला पार्षद और पति पर केस दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 04:21 PM IST
सार

झड़प के दौरान कांग्रेसी महिला पार्षद आशु शर्मा, उनके पति गौरव शर्मा और उनके साथियों की भिड़ंत आप की पूर्व उम्मीदवार की बेटे—जो वार्ड इंचार्ज भी है और उसके समर्थकों से हो गई।

विज्ञापन
Ruckus over development work in Ward-1 Jalandhar case registered against Congress councilor and husband
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में वार्ड-1 में विकास कार्य को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गुरुवार देर रात हुई झड़प का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। विवाद की शुरुआत वार्ड में काम को लेकर हुई बहस से हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक और फिर झड़प में बदल गई।
विज्ञापन


झड़प के दौरान कांग्रेसी महिला पार्षद आशु शर्मा, उनके पति गौरव शर्मा और उनके साथियों की भिड़ंत आप की पूर्व उम्मीदवार की बेटे—जो वार्ड इंचार्ज भी है और उसके समर्थकों से हो गई। घटना के बाद थाना एक पुलिस ने शनिवार को शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह के बयान के आधार पर पार्षद आशु शर्मा, उसके पति गौरव शर्मा, बंटी अरोड़ा, अनमोल कालिया सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस में बीएनएस की धारा 115(2), 304, 351(3), 190, 19, आर्म्स एक्ट 25(1-B)(a) तथा एससी/एसटी एक्ट 1989 की धारा 3(1) जैसी गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोनों पक्षों की भूमिका की पड़ताल जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आप नेता समर्थकों ने मौके पर पिस्तौल भी निकाली थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था पर उसका जिक्र केस में नहीं है। पूरा वाकया सीवरेज की सफाई का क्रेडिट लेने को लेकर हुआ था कांग्रेस और आप नेता आमने-सामने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed