फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   RPF and GRP conducted checking operation at Pathancon Cantt railway station

आरपीएफ और जीआरपी ने पठानकोन कैंट रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 24 Jan 2021 04:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
RPF and GRP conducted checking operation at Pathancon Cantt railway station
पठानकोट। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में जीआरपी पठानकोट और जालंधर के एसएचओ धमेंद्र कल्याण के अलावा आरपीएफ पोस्ट कमांडर नितेश साल्वी व जीआरपी कैंट चौकी इंचार्ज पलविंदर सिंह भी शामिल रहे। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड और एंटी सेबोटेज दस्ते ने ट्रेनों में जाकर यात्रियों के सामान की चेकिंग की। चेकिंग अभियान के दौरान पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया, यात्रियों के वेटिंग रूम, प्लेटफार्म, टैक्सी स्टैंड और ट्रेनों को खंगाला गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि रेलवे के स्पेशल डीजीपी संजीव कालरा के निर्देश पर 26 जनवरी के उपलक्ष्य में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। पठानकोट सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ की टीमें सतर्क हैं। कोरोना काल में जीआरपी के 94 कर्मचारी जिला पुलिस के साथ अटैच किए गए थे। अब गणतंत्र दिवस पर रेल सुरक्षा को देखते हुए उन्हें वापस स्टेशनों पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को पठानकोट जीआरपी थाने के अधीन आते पठानकोट सिटी, बटाला, गुरदासपुर, झाकोलाड़ी, दीनानगर, भंगाला, कैंट रेलवे स्टेशन पर गश्त बढ़ा दी गई है। एसएचओ धर्मेंद्र कल्याण ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों और टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के साथ बैठक की। चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की ओर से जामनगर-कटरा सुपर एक्सप्रेस एवं मालवा एक्सप्रेस के अलावा अन्य ट्रेनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed