फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Robbers attacked and looted cash

Jalandhar News: लुटेरों ने हमला कर नकदी लूटी

Mon, 09 Jun 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 09 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Robbers attacked and looted cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर ग्रामीण के आदमपुर एरिया में लूट की वारदात सामने आई है, जहां दातर से हमला करके लुटेरे व्यक्ति से नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस शिकायत में पीड़ित अजय शर्मा पुत्र गोपाल दास शर्मा निवासी आदमपुर ने बताया कि वह रोजाना की तरह डाकघर से पैसे एकत्रित करके जा रहा था।
इस दौरान जब हव जट्टां मोहल्ला से गांधी नगर जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो वहां पर उसे 2 बाइक सवार लुटेरों ने घेर लिया। लुटेरे से उससे नकदी छीनने का प्रयास किया, लेकिन जब उसने उनका विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर दातर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद वह उससे 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि हादसे में घायल होने के बाद उसने अपने परिजनों को फोन किया। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत आदमपुर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर हरदेव प्रीत सिंह ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों कैद हो गई, जिसमें दो लुटेरे बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed