{"_id":"6ae9d833884d3a3e200cd5b4","slug":"reserved-festival-special-train-to-run-between-ludhiana-and-purnia-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-106028-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लुधियाना-पूर्णिया के बीच चलेगी आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लुधियाना-पूर्णिया के बीच चलेगी आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन
Tue, 03 Nov 2026 06:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। आगामी त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लुधियाना और पूर्णिया के बीच आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04660 लुधियाना-पूर्णिया स्पेशल 5 और 9 नवंबर को लुधियाना से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04659 पूर्णिया-लुधियाना स्पेशल 6 और 10 नवंबर को पूर्णिया से रात 11:30 बजे चलेगी। यह निर्धारित समय के अनुसार सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। यह त्योहार स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कई स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी और सहारनपुर शामिल हैं। इसके अलावा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और बुढ़वल में भी ठहराव होगा। गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सीवान और छपरा भी इसके मार्ग में आएंगे। सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सहरसा और बनमनखी पर भी ट्रेन रुकेगी। इन ठहरावों से पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने की अपील की है।