फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   remand two accused rape murder girl Hoshiarpur extended by three days

होशियारपुर में दुष्कर्म के बाद हुई थी बच्ची की हत्या, आरोपियों का रिमांड तीन दिन बढ़ा

Sat, 24 Oct 2020 10:39 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 24 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
remand two accused rape murder girl Hoshiarpur extended by three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

होशियारपुर के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड कोर्ट ने शनिवार को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया। दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपी दादा-पोता को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसका शव आरोपी सुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह ने हवेली में जलाने का प्रयास किया था। जिसके बाद उसकी अधजली लाश बरामद हुई थी। वारदात के बाद से आरोपियों के खिलाफ गांव में जबरदस्त आक्रोश है। इसके चलते आरोपियों का परिवार घर से गायब है। उनके घर पर ताला लगा है।
विज्ञापन


पुलिस को इस मामले में गांव से सीसीटीवी की फुटेज मिली है, जिसमें आरोपी युवक बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने उसका हाथ पकड़कर साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। इस बारे में एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से छानबीन की जी रही है, ताकि अदालत में मामले को मजबूती से रख कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके। उन्होंने बताया कि आरोपियों का चालान कोर्ट में पेश करने की पुलिस तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि हफ्तेभर में अदालत में चालान पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खुद बताया था लाश के बारे में

बताया जाता है कि वारदात के दिन शाम करीब पांच बजे जब पीड़िता का परिवार उसकी तलाश कर रहा था तो दूसरा आरोपी सुरजीत सिंह (सुरप्रीत का दादा) खुद उसके घर आया था। उस वक्त उसने पीड़िता के परिवार को खुद ही बताया कि उनकी बेटी का अधजला शव हवेली में पड़ा है और उसे आग लग गई थी। इसके बाद जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो पीड़िता का अधजला शव वहां पशुओं की खुरली के ऊपर पड़ा था।

अक्सर पीड़िता के घर जा धमकता था आरोपी
पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपी सुरप्रीत अक्सर किसी न किसी बहाने उनके घर आ धमकता था। कई बार उन्होंने उसे समझाया और घर आने से मना किया लेकिन वह बाज नहीं आया। वारदात के दिन भी वह सुबह उनके घर आया और जब उन्होंने वहां आने का कारण पूछा तो उसने छह वर्षीय बच्ची का नाम लेकर कहा कि वह उससे मिलने आया है।

 

इस पर उसके माता-पिता ने आरोपी सुरप्रीत को वहां से जाने के लिए कहा और खुद काम पर चले गए। शाम को जब वह घर लौटे तो वह गायब थी। बच्ची को घर में न पाकर जब उन्होंने उससे इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि सुरप्रीत उसे कोई खाने की चीज दिलाने के बहाने ले गया था।

परिवार वाले कहते थे, आरोपी मानसिक तौर पर ठीक नहीं
गांव के लोग व सरपंच के पति ने बताया कि आरोपी सुरप्रीत के परिवार वाले कहते थे कि वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि मृतका का पिता कुछ साल पहले आरोपियों के पास ही बतौर ट्रैक्टर ड्राइवर काम करता था और उसकी छह बेटियों में से बड़ी बेटियां भी उनके घर में काम करती थीं, लेकिन सुरप्रीत की हरकतों से परेशान होकर करीब साल-डेढ़ साल पहले उन्होंने काम छोड़ दिया था।

अरोड़ा ने अपनी ओर से दिए ढाई लाख, सरकार की ओर से प्लॉट
राज्य के उद्योग व वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा शनिवार देर शाम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के पिता की अन्य बेटियों के नाम पर 50-50 हजार रुपये के फिक्स डिपॉजिट कराने के लिए अपनी ओर से राहत के तौर पर दिए।

इस दौरान अरोड़ा ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने परिवार से मिलने के लिए भेजा है। पीड़ित परिवार किराए पर रह रहा है, लिहाजा सरकार उन्हें 5 मरले का प्लाट गांव में दे रही है। घर बनाने के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। उधर, केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश भी पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने अपनी ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed