{"_id":"669d16c2a7041c20040be3ad","slug":"rape-with-girl-student-in-kapurthala-police-arrested-accused-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी की छात्रा से दुष्कर्म: पीजी में घुसा था आरोपी, बिहार के युवक को कपूरथला पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी की छात्रा से दुष्कर्म: पीजी में घुसा था आरोपी, बिहार के युवक को कपूरथला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 21 Jul 2024 07:40 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 07:40 PM IST
सार
पंजाब की कपूरथला पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छात्रा के पीजी में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक यूनिवर्सिटी की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार निवासी के तौर पर हुई है। थाना सतनामपुरा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (1) के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एसआई रमनदीप कौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और आज माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।
विज्ञापन
जालंधर-फगवाड़ा रोड स्थित यूनिवर्सिटी की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूनिवर्सिटी के नजदीक लॉ गेट पर ब्रदर पीजी में रहती है और यूनिवर्सिटी में वह बीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने यह भी बताया कि 29 जून को वह जालंधर से पीजी के लिए आ रही थी। तभी देर रात लगभग 10 बजे लॉ गेट के नजदीक पहुंची तो वहां खड़े एक युवक ने उससे कहा कि वह उसको पीजी तक छोड़ देगा तो वह उसके साथ चल पड़ी। उक्त युवक ने उसको पीजी तक छोड़ा दिया।
विज्ञापन
उसने अपना नाम नीतीश बताया था, लेकिन जब वह अपने कमरे में दाखिल हुई तो नीतीश भी उसके रूम में आ गया। उक्त युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। थाना सतनामपुरा पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी नीतीश निवासी बिहार हाल निवासी प्रभु अपार्टमेंट लॉ गेट के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (1) के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन