{"_id":"62715940bcb6e1605c3f9a7e","slug":"ram-rahim-s-appearance-today-through-video-conferencing-in-bargadi-sacrilege-case-faridkot-news-pkl4495191143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी केस में राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी केस में राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट। वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में चार्जशीट डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तीन में दो केसों में 4 मई बुधवार को यहां के जेएमआईसी की अदालत में पेशी है। उन्हें रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से फरीदकोट की अदालत में पेश किया जाएगा।
इन दोनों केसों में चार्जशीट डेरा सिरसा अनुयायियों में से 6 जमानत पर चल रहे हैं जबकि तीन आरोपी भगौड़े हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की एसआईटी ने बेअदबी से जुड़ी तीनों घटनाओं पावन स्वरूप चोरी करने, विवादित पोस्टर लगाने व पावन स्वरूप की बेअदबी करने के मामलों में डेरा सिरसा प्रमुख को भी चार्जशीट किया हुआ है। इनमें से पावन स्वरूप चोरी करने के मामले पर डेरा सिरसा प्रमुख की याचिका पर पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने सुनवाई पर रोक लगाई हुई है जबकि बाकी दोनों मामलों की सुनवाई चल रही है। इसमें पिछले दिनों ही डेरा प्रमुख को चार्जशीट किया गया है और उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी के लिए 4 मई के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। हालांकि इसके खिलाफ भी डेरा प्रमुख ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी जिस पर उच्च न्यायालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही पेशी व पूछताछ की इजाजत दी है।