फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Rajput sabha protest against Sanjay Raut

राजपूत सभा ने फूंका संजय राउत का पुतला, कंगना रणौत के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी

Sat, 12 Sep 2020 05:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Rajput sabha protest against Sanjay Raut
शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ नारेबाजी करते युवा राजपूत सभा के पदाधिकारी। - फोटो : PATHANKOT
युवा राजपूत सभा ने सर्कुलर रोड पर अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह डडवाल की अध्यक्षता में महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत का पुतला जलाया और नारेबाजी की गई। अध्यक्ष भानू प्रताप ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के बड़े नेता सत्ता के नशे में चूर होकर अपनी मानसिकता खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार महिला की इज्जत नहीं कर सकती वह सरकार महिला सशक्तीकरण के बारे में क्या करेगी। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में बेबाक बोलने पर अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार बड़ी साजिश के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अभिनेत्री कंगना के साथ खड़े हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वह महाराष्ट्र जाकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और बड़ा आंदोलन चलाएंगे। इस मौके पर विनय ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, शिवा काटल, मनदीप काटल, भानु काटल, विजय काटल, अर्जुन पठानिया, अरविंद ठाकुर, पंकज कटोच, राहुल काटल, अभिषेक काटल, जय ठाकुर, नवी काटल, बंटी काटल, उदय भान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed