फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Raid on immigration firms and IELTS centers, records scrutinized

Jalandhar News: इमिग्रेशन फर्मों और आईलेट्स सेंटरों पर दबिश, रिकॉर्ड खंगाला

Tue, 01 Aug 2023 05:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 01 Aug 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Raid on immigration firms and IELTS centers, records scrutinized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। महानगर में कुछ ट्रेवल एजेंटों की आ रही शिकायतों के मद्देनजर डीसी विशेष सारंगल ने चेकिंग करने के आदेश किए थे। मंगलवार को पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत सब डिविजनल मजिस्ट्रेटों की अगुवाई वाली टीमों ने उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली इमिग्रेशन फर्मों पर दबिश दी।
एसडीएम-1 विकास हीरा व एसडीएम-2 बलबीर राज सिंह ने शहर की इमिग्रेशन फर्मों, आईलेट्स सेंटरों में चेकिंग की। दबिश के दौरान क्या कार्रवाई हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि माना जा रहा है कि काफी हद तक एजेंट अपनी मासिक रिपोर्ट दायर नहीं कर रहे हैं, जिसको लेकर भी जिला प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

हालांकि डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि यह टीमें लाइसेंस धारक फर्मों के आवश्यक पेपरों की जांच कर रही हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इमिग्रेशन या फिर आईलेट्स आदि संस्थानों के लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वह कानून के अनुसार ही अपना व्यवसाय कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने विदेश जाने के इच्छुक छात्रों से भी कहा कि वह केवल उन्हीं एजेंटों से संपर्क करें, जिनके पास जिला प्रशासन द्वारा जारी वैध लाइसेंस हो। उन्होंने सभी एजेंटों से भी अपील की कि अगर वह इमिग्रेशन या फिर आईलेट्स का काम करना चाहते हैं तो वह प्रशासन से लाइसेंस जारी करवाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed