फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Rahul Gandhi said decision on CM will be taken after asking party workers

जालंधर पहुंचे राहुल गांधी: वर्चुअल रैली में बोले- पंजाब में सीएम चेहरा घोषित होगा, लेकिन कार्यकर्ताओं की राय के बाद

Thu, 27 Jan 2022 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jan 2022 07:10 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जालंधर में कहा कि कार्यकर्ता से चर्चा कर मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said decision on CM will be taken after asking party workers
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राहुल गांधी ने गुरुवार को जालंधर में साफ कर दिया है कि पंजाब में कांग्रेस सीएम चेहरा घोषित करेगी लेकिन कार्यकर्ताओं की राय के बाद। राहुल ने वर्चुअल रैली में अपने भाषण में कहा कि सिद्धू व चन्नी दोनों ने सीएम का चेहरा घोषित करने की मांग उनसे की है। दोनों ने अपनी अपनी बात रैली में भी रखी है। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि यह तो साफ है कि पंजाब में दो व्यक्ति नेतृत्व नहीं कर सकते, एक ही करेगा। जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर पूरी शक्ति उसकी मदद करने में लगा देगा। मुझे खुशी है कि दोनों के दिल में कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस की विचारधारा में हम सब एक हैं। जैसे पंजाब पांच नदियों का सूबा है। पांच नदियां एक नदी से आती हैं और समुद्र में मिल जाती हैं। उसी तरह कांग्रेस में भी सभी विचारों का समावेश है। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी या कार्यकर्ता चाहते हैं और पंजाब चाहता है तो हम सीएम चेहरे का फैसला लेंगे लेकिन अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर। जो सही व्यक्ति होगा, वो पंजाब को आगे ले जाएगा। दूसरे सब लोग एक टीम की तरह जंग लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिद्धू के पंजाब मॉडल का आइना दिखा गए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सिद्धू के पंजाब मॉडल को अपने भाषण में पूरा स्थान दिया। राहुल ने नोटबंदी, किसानी बिल, जीएसटी पर केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान व मजदूर बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने काले कृषि कानूनों को वापस करवाया। आज हिंदुस्तान का गरीब दर्द से कराह रहा है और महंगाई का सारा बोझ उनके कंधों पर रख दिया है। 

राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि आपका पैसा है, शराब, खनन, परिवहन व केबल टीवी से हजारों करोड़ों रुपये की आमदनी है, जो पंजाब की जनता तक नहीं पहुंचती। हमने शुरूआत की है, हमें चारों क्षेत्रों में क्रांति चाहिए। जनता का धन आम लोगों के पास पहुंचेगा। चारों सेक्टर से जो पैसा मिलेगा, पंजाब की तरक्की पर लगेगा। 

जालंधर स्पोर्ट्स गुड, पटियाला में फुलकारी, पंजाब में खेतीबाड़ी, अमृतसर पर्यटन में प्रफुल्लित किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करवाई जाएगी। हर तरफ नजर आना चाहिए मेड इन पंजाब। हमारे प्रधान, सरपंच, पार्षद के हाथ ताकत होनी चाहिए। ब्यूरोक्रेसी से पंजाब न चलाया जाए। सरकार आपके दरवाजे पर अभियान चलाया जाएगा और 160 सुविधाएं लोगों को घर बैठे दी जाएंगी।


सर्टिफिकेट से लेकर नक्शे तक घर पर मिलेंगे। पंजाब में सबसे जरूरी शांति व भाईचारा है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल है, जो आप सबकी पार्टी है। आप सब हमारे हो, हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खून दिया है। कुछ भी हो जाए कांग्रेस पार्टी पंजाब को टूटने नहीं देगी। हम लोगों को जोड़ना जानते हैं सबको एक साथ आगे ले जाना जानते हैं। पुराना रिश्ता है, प्यार का रिश्ता है। आपसे बहुत सीखा है और डॉ. मनमोहन सिंह से बहुत कुछ सीखा है। राहुल ने कहा कि महिलाओं के लिए घोषणा पत्र में स्थान जरूर होना चाहिए। महिलाएं हमारी रीढ़ की हड्डी हैं। जो उनको सहायता चाहिए, वह मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed