{"_id":"671c95762d264cfd18038138","slug":"rachel-gupta-form-jalandhar-wins-miss-grand-international-title-in-bangkok-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की रेचल ने रचा इतिहास: जीता मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब, फाइलन में फिलीपींस की मॉडल को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की रेचल ने रचा इतिहास: जीता मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब, फाइलन में फिलीपींस की मॉडल को पछाड़ा
Sat, 26 Oct 2024 12:38 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:38 PM IST
सार
पंजाब की रेचल गुप्ता ने विदेश में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीता है। इस खिताब को जीतकर पंजाब की बेटी ने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। रेचल ने फाइलन में फिलीपींस की मॉडल को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
रेचल गुप्ता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब की रेचल ने भारत का नाम रोशन किया है। पंजाब के जालंधर की रहने वाली रेचल गुप्ता ने बैंकॉक में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतकर देश के साथ राज्य और शहर के साथ अपने माता-पिता का भी मान बढ़ाया है। थाईलैंड के बैंकॉक में हुई प्रतियोगिता का शुक्रवार को ग्रेंड फिनाले हुआ, जिसमें जालंधर की बेटी रेचल ने खिताब जीतकर भारत के लिए इतिहास रच दिया है। फाइनल में रेचल गुप्ता ने फिलीपींस की मॉडल को पछाड़ा है।
विज्ञापन
रेचल गुप्ता की उम्र महज 20 वर्ष है। रेचल गुप्ता का परिवार जालंधर के अर्बन एस्टेट में रहता है। इससे पहले रेचल ने दो साल पहले भी पैरिस में ‘मिस सुपर टेलेंट ऑफ द वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
मिस सुपर टेलेंट ऑफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में 60 देशों की 60 मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। रेचल ने पोलैंड की वेरोनिका नोवाक के साथ यह ताज साझा कर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया था। प्रतियोगिता के फाइनल में दोनों ने ही एक समान अंक हासिल किए थे। इससे पहले यह प्रतियोगिता मिस एशिया-पैसिफिक इंटरनेशनल के नाम से जानी जाती थी।
विज्ञापन
बता दें कि देश के लिए सबसे पहले अभिनेत्री जीनत अमान ने 1970 में यह खिताब जीता था। यह खिताब 45 साल बाद भारत आया था।
अब मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतकर रेचल भारत के लिए यह खिताब लाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। इस प्रतियोगिता में फिलीपींस की क्रिस्टीन जूलियन ओपियाजा फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं म्यांमार की थाई सु न्येन, फ्रांस की सफिटो कबेंगेले और ब्राजील की तलिता हार्टमैन क्रमश तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।