फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjabi youth murdered in canada

कनाडा में पंजाबी युवक का मर्डर: डेल्टा सिटी में शूटरों ने गोलियों से भूना, ट्रक को भी किया आग के हवाले

Thu, 23 Jan 2025 03:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 23 Jan 2025 03:19 PM IST
सार

कनाडा में एक और पंजाबी युवक की हत्या हुई है। इस घटना को गैंगस्टरों के शूटरों ने अंजाम दिया है। युवक को शूटरों ने गोलियों से भून डाला। घटना डेल्टा सिटी में हुई है। शूटरों ने एक ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Punjabi youth murdered in canada
कनाडा में हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा में एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरविंदर उप्पल के रूप में हुई है। कनाडा के डेल्टा सिटी में युवक की हत्या की गई है। डेल्टा सिटी पुलिस ने बताया कि गुरविंदर उप्पल को एक गिरोह से संबंधित शूटरों ने गोलियां मारी हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों को 112 बी स्ट्रीट के 8100 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने वहां एक युवक को गंभीर हालत में पाया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। गोलीबारी के तुरंत बाद ब्लेक ड्राइव के 7300 ब्लॉक में एक सफेद ट्रक जलता हुआ पाया गया, जिसे इस घटना से संबंधित माना जाता है। ऐसी आशंका है कि शूटरों ने हत्या करने के बाद अपने वाहन को आग की भेंट कर दिया ताकि फॉरेंसिक जांच रुक सके।
विज्ञापन


जांचकर्ताओं का मानना है कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है और इससे आम जनता की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को घटना के बारे में कोई जानकारी हो तो 604 940 7321 पर संपर्क करें। यहां यह उल्लेखनीय है कि 2024 के दौरान डेल्टा शहर में कोई हत्या नहीं हुई और यह 2025 की पहली हत्या की घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed