फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab student arrested in Canada for raping three women

कनाडा में पंजाबी स्टूडेंट गिरफ्तार: एक नहीं, दो नहीं, तीन महिलाओं से किया दुष्कर्म, दो साल पहले गया था अर्शदीप

Thu, 28 Nov 2024 09:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Nov 2024 09:34 PM IST
सार

भारत और कनाडा के रिश्तों के बीच आई कड़वाहट के बीच खबर है कि वहां एक पंजाबी छात्र को पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्र की पहचान 22 साल के अर्शदीप के तौर पर हुई है। वह दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। 

विज्ञापन
Punjab student arrested in Canada for raping three women
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा की पील पुलिस ने अर्शदीप सिंह (22) नामक पंजाब मूल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर 3 महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप है। वहां की पुलिस के अनुसार आरोपी राइडशेयर ऑपरेटर बनकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और फिर उन्हें सुनसान जगहों पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी स्टडी वीजा पर ओंटारिया इलाके में रह रहा था। वह दिसंबर 2022 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रह रहा था। वह पंजाब के किस जिले से संबंधित है, इसके बारे में अभी साफ नहीं किया गया है।

विज्ञापन


अर्शदीप की गिरफ्तारी पील और यार्क पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद हुई। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि युवक बीच-बीच में पंजाबी में बात करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने 8 नवंबर को सुबह करीब 7 बजे (कनाडाई समयानुसार) बस स्टॉप (काउंट्राइड ड्राइव और ब्रूमली रोड, ब्रैम्पटन) पर खड़ी एक महिला के सामने खुद को राइडशेयर ऑपरेटर के रूप में पेश किया। वह महिला को वॉन शहर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन


उसी दिन सुबह 7.45 बजे एक और महिला गोर्रिज क्रिसेंट और वाया रोमानो वे (ब्रैम्पटन) के बस स्टॉप पर खड़ी थी। आरोपी उसे हाईवे 50 पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। 16 नवंबर को सुबह करीब 6:45 बजे एक महिला के साथ काउंट्राइड ड्राइव में दुष्कर्म किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआई का हाथ होने की आशंका
वहीं, यह भी माना जा रहा है कि भारत और कनाडा के बीच खराब हो रहे संबंधों के कारण भारतीय मूल के लोगों को बदनाम करने के उद्देश्य से भी ऐसी शिकायतें दर्ज करवाई जा रहीं हैं। इनके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने की भी आशंका है। पहले भी ऐसे कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed