{"_id":"65708f5fe0469a100a068b6c","slug":"punjab-sangh-chief-mohan-bhagwat-reached-jalandhar-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: RSS की संगठन मजबूत करने की कवायद; संघ प्रमुख मोहन भागवत जालंधर में पदाधिकारियों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: RSS की संगठन मजबूत करने की कवायद; संघ प्रमुख मोहन भागवत जालंधर में पदाधिकारियों से मिले
Wed, 06 Dec 2023 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Dec 2023 08:42 PM IST
सार
संगठन के पदाधिकारी बोले कि उत्तर भारत में संघ की मजबूती के लिए विशेष दौरा है। पंजाब पर खास ध्यान है।
विज्ञापन
सर संघचालक मोहन भागवत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत में संगठन की मजबूती, पंजाब में संघ परिवारों को 2024 के लिए सक्रिय करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर जालंधर पहुंचे। जहां विद्याधाम में अखिल भारतीय स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंथन शुरु हो गया है।
विज्ञापन
बैठक में सह कार्यवाह, सह- सरकार्यवाह के अलावा उत्तर क्षेत्र के सभी प्रांतों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के संघ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर भारत खासकर पंजाब में फिर से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए संघ काम कर रहा है।
विज्ञापन
जिसको लेकर 8 दिसंबर को पंजाब के पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक होगी। पंजाब के प्रांत प्रचार प्रमुख शशांक शर्मा ने बताया कि पंजाब संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव भी संभव हैं। बता दें कि सर संघ चालक मोहन भागवत देर रात रात कड़ी सुरक्षा के बीच नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रैस में जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
भागवत के आने से पहले जिला प्रशासन और जी.आर.पी. द्वारा स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। संघ चालक मोहन भागवत के स्टेशन पहुंचने पर प्रांत प्रचारक नरेंद्र, बजरंग दल के महानगर संयोजक प्रमोद अग्रवाल, सोवित पासी, महेश गुप्ता, मनीष शर्मा इत्यादि ने उनका स्वागत किया।
संघचालक मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर जिले के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कम डी.सी.पी. संदीप शर्मा, ए.सी.पी. दमनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, जी. आर.पी. के एस.एच.ओ. अशोक कुमार खुद मोर्चा संभाले हुए थे। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें स्टेशन से बाहर लाकर गाड़ी में बैठाया गया। जहां से वे सीधा विद्या धाम के लिए रवाना हो गए। उनके काफिले में करीब 15 से ज्यादा गाड़ियां थी।