फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab: Jalandhar Lok Sabha byelection on head, political parties embroiled in factionalism

Punjab: जालंधर लोकसभा उपचुनाव सिर पर, गुटबाजी में उलझी सियासी पार्टियां

Wed, 05 Apr 2023 08:59 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Apr 2023 08:59 AM IST
सार

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। जिसके लिए तमाम राजनीतिक पार्टियां गुटबाजी में बुरी तरह से उलझी हुई हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार के लिए गहन चिंतन में लगी है।

विज्ञापन
Punjab: Jalandhar Lok Sabha byelection on head, political parties embroiled in factionalism
जालंधर लोकसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव सिर पर हैं और तमाम राजनीतिक पार्टियां गुटबाजी में बुरी तरह से उलझी हुई हैं। कांग्रेस से लेकर सत्ताधारी पार्टी भी इससे अछूती नहीं है। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा उपचुनाव के लिए चौधरी कर्मजीत कौर को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया गया है, लेकिन पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू इससे खुश नहीं हैं। वह इस सीट के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रबल दावेदार थे।

विज्ञापन


कांग्रेस को छोड़ कोई पार्टी नहीं कर पाई उम्मीदवार फाइनल
सुशील रिंकू जालंधर वेस्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में चौधरी परिवार के लिए रिंकू की नाराजगी से नुकसान हो सकता है। वेस्ट से विधायक व जालंधर के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी भी कांग्रेस हाईकमान से नाराज हैं, उनका टिकट काटकर चौधरी संतोख सिंह को दिया गया था। परगट भी अपनी टीम अलग लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी भी कांग्रेस हाईकमान से नाराज
वहीं, भाजपा में भी जबरदस्त गुटबाजी बनती जा रही है। विजय सांपला बेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन हैं, लेकिन उनकी टीम जालंधर में काफी मजबूत है। रॉबिन सांपला से लेकर अमित तनेजा, मोनू पुरी, हिमांशु शर्मा व प्रदीप खुल्लर उनकी टीम में हैं। इस सीट पर भाजपा पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह को उतार सकती है या राजेश बाघा उम्मीदवार बन सकते हैं, लेकिन टीम सांपला व राजेश बाघा का आपस में तालमेल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम सांपला और राजेश बाघा का आपस में तालमेल नहीं
दोनों के अलग-अलग गुट हैं। भाजपा में केडी भंडारी व मनोरंजन कालिया भी अलग अलग गुट में हैं। पुराने जिला प्रधान रमेश शर्मा से लेकर सुभाष सूद सब किनारे लगे हुए हैं। भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा गुटबाजी को खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन पार्टी में बाहरी पार्टियों से आए नेताओं को लेकर नाराजगी बढ़ी हुई है।

कैंट से चुनाव लड़ चुके सुरिंदर सोढ़ी का छत्तीस का आंकड़ा

आप में भी सब ठीक ठाक नहीं है। पार्टी की तरफ से मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट को लगाया गया है, जो अपना गुट खड़ा कर रहे हैं। कैंट से चुनाव लड़ चुके सुरिंदर सोढ़ी का छत्तीस का आंकड़ा आप की स्टेट सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ है। अब पार्टी में जगबीर बराड़ व पूर्व अकाली नेता कमलजीत भाटिया आ गए हैं, वह अपनी लॉबी अलग खड़ी कर रहे हैं।

राजविंदर कौर कैंट में काफी सक्रिय
पार्टी में विधायक रमन अरोड़ा का तालमेल स्टेट सचिव राजविंदर कौर के साथ ठीक नहीं है। विधायक शीतल अंगुराल व विधायक रमन अरोड़ा के बीच काफी तालमेल है। जालंधर से पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट के चेयरमैन मंगल सिंह बासी अलग से राजविंदर कौर के साथ चल रहे हैं और उसकी कैंट के सोढ़ी के साथ काफी ठनी हुई है। कैंट से सोढी ने पिछला चुनाव लड़ा था वह हार गए थे। पार्टी की तरफ से राजविंदर कौर कैंट में काफी सक्रिय हैं, जिससे सोढ़ी की नींद उड़ी हुई है। अब जगबीर बराड़ बीच में आ गए हैं। पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी खुद कैंट विधानसभा सीट से पार्टी के प्रबल दावेदार हैं।

शिअद का तालमेल भी बिगड़ा

अकाली दल व बसपा में भी आपस में तालमेल ठीक नहीं है। गांवों में बसपा व अकाली नेताओं के बीच ठीक ठाक नहीं है। दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था, लेकिन तालमेल की कमेटियां नहीं बनी हैं। जिस कारण अकाली नेता बसपा से अलग होकर अपना प्रचार व मीटिंग कर रहे हैं। सुखबीर बादल जालंधर में आते हैं तो बसपाई उनका स्वागत भी करने से कतराते हैं। यही वजह है कि अकाली दल व बसपा की तरफ से संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed