फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, ashutosh maharaj

आशुतोष महाराज के डेरा पहुंचे डीआईजी और एसएसपी

Tue, 04 Feb 2014 10:00 PM IST
अमर उजाला (नूरमहल/जालंधर)
अमर उजाला (नूरमहल/जालंधर) Updated Tue, 04 Feb 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, ashutosh maharaj
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल में मंगलवार को डीआईजी गुरिंदर ढिल्लों और जालंधर देहात के एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू पहुंचे। उन्होंने चार घंटे से अधिक समय डेरे के भीतर बने कार्यालय में बिताया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि उनका दौरा हाईकोर्ट में दायर याचिका को लेकर था लेकिन डीआईजी और एसएसपी ने साफ इंकार किया कि उनका हाईकोर्ट के मामले में कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वे उस केस में कोई पार्टी नहीं हैं।
विज्ञापन


वहीं, डेरे के स्वामी विशालानंद के मुताबिक आशुतोष महाराज अब भी गहन समाधि में हैं। उनके समाधि में रहने का इंतजार सारी उम्र किया जाएगा। संत तो समाधि में कई-कई साल रहते हैं। डेरे में आशुतोष महाराज के गहन समाधि के दर्शन भी संगतों को नहीं करवाए जा रहे हैं, जिसको लेकर काफी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामला हाईकोर्ट में जाने के कारण अब प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मंगलवार को डीआईजी गुरिंदर सिंह ढिल्लों, एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्ध ने डेरे में पहुंचकर डेरा प्रबंधकों से लंबी बातचीत की। चार घंटे से अधिक समय बिताने के बाद दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बाहर निकले और जालंधर की तरफ निकल आए।


डीआईजी ढिल्लों ने कहा कि उनके दौरे का मकसद सिर्फ सिक्योरिटी जांचना था। डेरे में पुलिस अधिकारी कोई दखलंदाजी नहीं करेंगे। अगर हाईकोर्ट में कोई मामला है तो वे उसमें कोई पार्टी नहीं हैं, इसलिए कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed