{"_id":"6932f290421b7c9f8503b7d6","slug":"punjab-is-becoming-a-power-hub-in-the-msme-and-technology-sectors-ram-nath-kovind-kapurthala-news-c-59-1-asr1001-115539-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब एमएसएमई और तकनीकी क्षेत्र में बन रहा पावर हब: रामनाथ कोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब एमएसएमई और तकनीकी क्षेत्र में बन रहा पावर हब: रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
-19वें पाइटेक्स मेले का किया उद्घाटन, औद्योगिक निवेश और उद्यमिता पर जोर
-- -
अमृतसर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को 19वें पाइटेक्स-2025 मेला का उद्घाटन किया और कहा कि पंजाब कृषि, व्यापार, एमएसएमई और तकनीकी क्षेत्र में तेजी से पावर हब बन रहा है। उन्होंने पंजाब के मेहनतकश लोगों को इसके लिए श्रेय देते हुए कहा कि राज्य हिम्मत, त्याग और उद्यम का जीता-जागता उदाहरण है। श्री हरिमंदिर साहिब की आध्यात्मिक रोशनी भी दुनिया भर में शांति और इंसानियत को प्रेरित करती है।
पूर्व राष्ट्रपति ने पीएचडीसीसीआई प्रबंधकों को मेले के सफल आयोजन पर बधाई दी और सुझाव दिया कि इसे पंजाब से बाहर भी आयोजित किया जाए, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित हो सके। उन्होंने कहा कि पाइटेक्स घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उद्योगों को जोड़ने वाला ऐतिहासिक प्लेटफाॅर्म बन गया है। एक्सपो में एमएसएमई, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमी और कारीगरों की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय है।
तीन साल में एक लाख करोड़ का निवेश
मेले में पहुंचे पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान विदेश दौरे पर हैं। पीएचडीसीसीआई सचिव जनरल नवीन सेठ ने चैंबर की विस्तृत रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया कि डेढ़ लाख उद्यमियों में लगभग 75 प्रतिशत एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े हैं। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति ने पीएचडीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अशोक खन्ना, आशीष बरगोड़िया और टेक्स एंड टैक फोरम की रीजनल चेयर हिमानी अरोड़ा को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। पीएचडीसीसीआई की सीनियर रीजनल डायरेक्टर भारती सूद, क्षेत्रीय संयोजक जयदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
पाइटेक्स-2025 का उद्देश्य
-पंजाब के क्राफ्ट, हैंडलूम और तकनीकी क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाना।
-एमएसएमई, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना।
-राज्य में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाना।