फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab hit by dense fog: Zero visibility in Amritsar, rain alert issued from December 20.

पंजाब में घने कोहरे की मार: अमृतसर में दृश्यता शून्य, 20 दिसंबर से बारिश का अलर्ट

Wed, 17 Dec 2025 07:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab hit by dense fog: Zero visibility in Amritsar, rain alert issued from December 20.
-पंजाब में अगले दो दिन बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन

---
पटियाला। पंजाब में घने कोहरे ने बुधवार को जनजीवन प्रभावित किया। अमृतसर में दृश्यता शून्य रही जबकि फरीदकोट में यह 20 मीटर, बठिंडा में 40 मीटर, लुधियाना में 200 मीटर और पटियाला में 300 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन पंजाब में अत्यधिक घना कोहरा रहने का अनुमान है और इस दौरान ठंड में वृद्धि होगी।
मौसम विभाग ने 20 और 21 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है, जिससे पारा गिरने की संभावना है। इससे पहले, पंजाब में वीरवार और शुक्रवार को घने कोहरे के चलते ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। श्री आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक 27.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर था। होशियारपुर में न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री, जबकि अमृतसर में यह 7.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरे का असर भी बना रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed