{"_id":"5d701f938ebc3e016308da9e","slug":"punjab-government-launch-new-web-portal-for-job-seeking-youngers-abohar-news-pkl349549214","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अब युवाओं को नौकरी के लिए धक्के खत्म, वेब पोर्टल बनेगा वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अब युवाओं को नौकरी के लिए धक्के खत्म, वेब पोर्टल बनेगा वरदान
विज्ञापन
मोहाली। अब वे दिन बीते समय की बात होगी, जब युवा नौकरी के लिए हर ऑफिस में चक्कर लगाते थे। अब प्रदेश सरकार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में निकली नौकरी के बारे में जानकारी एक वेब पोर्टल के माध्यम से देगी। ऐसा होने से जहां युवाओं को घर बैठे सारी जानकारी मिल जाएगी। वहीं, युवा फर्जी कंपनियों के चक्कर में आने से भी बच जाएंगे।
बता दें कि लोगों की सुविधा के लिए डिस्ट्रिक ब्यूरो ऑफ इंप्लाइमेंट एंड इंटरप्राइसेज ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सहयोग से एक वेब पोर्टल तैयार किया है। सका बुधवार को सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी गिरीश दियालन व यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने किया। इस मौके डीसी ने बताया कि यह पोर्टल पूरे राज्य के युवाओं के लिए वरदान बनेगा। इसमें बेरोजगारों का संाझा डाटा तैयार किया जाएगा। डीसी ने कहा कि उम्मीदवार वेबसाइट पर बीस से तीस सितंबर तक तक लगने वाले रोजगार मेलों के लिए रजिस्टर भी कर सकते हैं। यह एक बिल्कुल अलग किस्म की वेबसाइट है। इससे क्षेत्र के सारे बेरोजगार व रोजगार देने वालों को एक प्लेटफार्म पर लाया जा सकेगा। यह संभावी रोजगारदाताओं के लिए भी एक स्त्रोत की तरह काम करेगी। इस पर उम्मीदवार अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी हासिल कर पाएंगे।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने वेबसाइट बनाने में दिया सहयोग
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह एक अनूठी पहल है। इस वेबसाइट के माध्यम से बेरोजगारों व रोजगारदाताओं को एक दूसरे के नजदीक लाया जाएगा। इस मौके अतिरिक्त कमिश्रर जनरल साक्षी साहनी, एडीसी विकास अमरदीप सिंह बैंस, जिला रोजागर अफसर हरप्रीत कौर बराड़, डीबीईई के डिप्टी सीईओ मनजेश कुमार व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डिप्टी डायरेक्टर रवनीत सिंह हाजिर थे।