फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab become hub of human trafficking Deals to send people to Europe External Affairs Minister S. Jaishankar

मानव तस्करी का हब बना पंजाब: यूरोप भेजने का सौदा 15 लाख में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर का खुलासा

Sat, 06 Dec 2025 04:11 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 04:11 PM IST
सार

फरवरी 2025 में अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस भेजा जिनमें से 30 पंजाब के थे। पंजाब में यूरोप भेजने के लिए 15 लाख रुपये वसूल कर एजेंट युवाओं को पहले माल्टा में वर्क वीजा दिलाते हैं।

विज्ञापन
Punjab become hub of human trafficking Deals to send people to Europe External Affairs Minister S. Jaishankar
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : X@DrSJaishankar

विस्तार

पंजाब में अवैध मानव तस्करी का कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में खुलासा किया कि अवैध रूप से विदेश भेजने का मुख्य केंद्र पंजाब ही है। वर्तमान में 50 से 50 लाख रुपये तक लेकर अवैध रूप से अमेरिका और यूरोप भेजने की दुकानें खुलेआम चल रही हैं।
विज्ञापन


2019 से अब तक 3053 फर्जी ट्रैवल एजेंट पकड़े गए हैं। हालांकि असली संख्या इससे कहीं अधिक बताई जा रही है क्योंकि अधिकतर पीड़ित डर या शर्म से शिकायत नहीं करते। फरवरी 2025 में अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस भेजा जिनमें से 30 पंजाब के थे। पंजाब में यूरोप भेजने के लिए 15 लाख रुपये वसूल कर एजेंट युवाओं को पहले माल्टा में वर्क वीजा दिलाते हैं। शेंगेन परमिट के बाद इटली भेजा जाता है। मजदूरों को वहां 1,000-1,500 यूरो मासिक सैलरी मिलती है। रोमानिया और सर्बिया भी बड़े डंकी रूट हैं जबकि क्रोएशिया में दो साल का वर्क वीजा देकर इटली तक पहुंचाया जाता है। 
विज्ञापन


पंजाब डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि शिकायतें मिलने पर तुरंत केस दर्ज किए जा रहे हैं और अवैध एजेंटों पर सख्ती बरती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार युवाओं में विदेश जाने की बढ़ती चाह और एजेंटों की खतरनाक योजनाओं के कारण मानव तस्करी का कारोबार और बढ़ रहा है जिससे पंजाब की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed