फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Assembly Poll date Extended by Election Commission

इसलिए टला मतदान: देश में सबसे अधिक दलित आबादी पंजाब में, 58 विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालता है 32 फीसदी वोट वर्ग

Tue, 18 Jan 2022 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 05:08 PM IST
सार

1967 के बाद पंजाब में गैर जट कभी मुख्यमंत्री नहीं बना। दरअसल पंजाब में 34 आरक्षित सीटें हैं, जिनमें रविदासिया समाज, भगत बिरादरी, वाल्मीकि भाईचारा, महजबी सिख का खासा वोट बैंक है। सीएम चन्नी रविदासिया बिरादरी से हैं।
 

विज्ञापन
Punjab Assembly Poll date Extended by Election Commission
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में सभी दलों की एकजुटता के कारण पंजाब के विधानसभा चुनाव अब 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को होंगे।  पंजाब में दलितों की आबादी 32 फीसदी है और यह 58 विधानसभा हलकों में सीधा प्रभाव डालती है। यही वजह है कि पंजाब में अब राजनीतिक दलों में इसका श्रेय लेने की होड़ मची हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने दलित कार्ड चुनाव की घोषणा के पहले ही खेल दिया था। पहली बार है जब एससी वर्ग पंजाब की सियासत के केंद्र में है। सियासी दल शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस 18 फीसदी जट सिखों पर ही दांव लगाते रहे हैं। मगर इस बार सबकी नजर 32 फीसदी दलित वोट बैंक पर है। 1967 के बाद पंजाब में गैर जट कभी मुख्यमंत्री नहीं बना। दरअसल पंजाब में 34 आरक्षित सीटें हैं, जिनमें रविदासिया समाज, भगत बिरादरी, वाल्मीकि भाईचारा, महजबी सिख का खासा वोट बैंक है। सीएम चन्नी रविदासिया बिरादरी से हैं।
विज्ञापन


भाजपा भी पंजाब में दलित कार्ड खेलने जा रही थी, लेकिन कांग्रेस ने जैसे ही सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को घोषित किया, भाजपा ने दलित सीएम पर यू टर्न ले लिया और कहा कि अब सीएम चेहरे की घोषणा संसदीय बोर्ड करेगा। लेकिन जालंधर में रविदासिया समाज के केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश को दोआबा की कमान दे रखी है, ताकि दलितों का वोट खींचा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल ने तो बसपा से दलित विधायक को डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा कर रखी है। अकाली दल और बीएसपी ने 1996 के लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन किया था और तब पंजाब में इस गठबंधन को जोरदार सफलता मिली थी। राज्य की 13 में से 11 लोकसभा सीटें इस गठबंधन ने झटकी थीं। अकाली दल को 8 और बीएसपी को 3 सीटें मिली थीं, लेकिन उसके बाद अकाली दल ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया और तब से यह गठबंधन 2020 तक चला था। 1996 की तरह 2022 में अकाली-बसपा पंजाब में तमाम राजनीतिक दलों का सफाया न कर दे, इससे पहले कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर बड़ी सियासी चाल चल दी थी।

पंजाब में एससी वोट बंटता रहा है

दलित वोट आमतौर पर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच बंटता रहा है। बीच में बीएसपी ने इसमें सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन उसे भी एकतरफा समर्थन नहीं मिला। 2002 में कांग्रेस के 14 दलित प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे थे, जबकि अकाली दल के 12 प्रत्याशी चुनाव जीते थे। वहीं, दलित सीटों पर भारतीय जनता पार्टी भी समय-समय पर उपस्थिति दिखाती रही है। दीनानगर, नरोट मेहरा, जालंधर साउथ और फगवाड़ा रिजर्व सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ी थी, लेकिन एक भी सीट नहीं मिली। साफ है कि दलितों ने कांग्रेस व अकाली दल को करीब करीब बराबर रखा, लेकिन भाजपा को नकार दिया था। 2007 में दलितों ने कांग्रेस से मुंह फेर लिया और पार्टी सत्ता में नहीं आ पाई। 2012 में भी दलितों ने कांग्रेस के स्थान पर अकाली दल का साथ देना बेहतर समझा, लिहाजा पंजाब में शिअद भाजपा गठबंधन दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रहा। पंजाब में 2017 में चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबला हुआ, आम आदमी पार्टी ने दलित वोट बैंक में सेंध लगाई और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़कर 9 दलित विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे और अकाली दल महज 3 पर आ गया, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें जीतीं। मतलब साफ है कि जिस पार्टी का दलित सीटों पर पताका फहराया, वह पार्टी विधानसभा में काबिज हुई है। ऐसा नहीं कि दलितों का प्रभाव केवल दोआबा में है, दलितों का वोट पूरे पंजाब में है। दोआबा में 37 फीसदी, मालवा में 31 फीसदी और माझा में 29 फीसदी दलित आबादी है। यह भी साफ है कि दलित वोटरों ने किसी एक पार्टी का दामन पक्के तौर पर नहीं थामा है। वोट बंटे, लेकिन एक पार्टी की तरफ नहीं गए। यहां तक कि बसपा भी पूर्ण रूप से दलितों के वोट को एकतरफा नहीं कर पाई। हालांकि यहां से बसपा संस्थापक कांशी राम भी चुनाव लड़ चुके हैं।


2002
रिजर्व सीटें     29
कांग्रेस          14
अकाली दल   12
आजाद          01
 सीपीआई      02

2007 चुनाव
रिजर्व सीटें     29
अकाली दल   17
भाजपा          03
कांग्रेस           07
आजाद          02

2012 चुनाव
रिजर्व सीटें     34
अकाली दल   21
भाजपा          03
कांग्रेस          10

2017 चुनाव
रिजर्व सीटें     34
कांग्रेस          21
अकाली दल    3
आम आदमी पार्टी    9
भाजपा           1

सीएम ने लिखा था चुनाव आयोग को पत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग को चिट्टी लिखकर सुझाव दिया था कि 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव गुरु रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए कम से कम छह दिनों के लिए टाल दिए जाने चाहिए। मतदान की तारीख के दो दिन बाद 16 फरवरी को रविदास जयंती है। पंजाब के सीएम ने पत्र में लिखा था  कि अनुसूचित जाति समुदाय के प्रतिनिधियों, जिसमें पंजाब की आबादी का 32 प्रतिशत शामिल है, ने उन्हें बताया है कि रविदास जयंती की वजह से बड़ी संख्या में समुदाय के लोग 10 से 16 फरवरी को वाराणसी जाते हैं। ऐसे में कई लोग विधानसभा चुनाव के लिए वोट नहीं डाल पाएंगे, जो संवैधानिक अधिकार है। बीजेपी और उसकी सहयोगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग को खत लिखकर पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने भी सोमवार को पत्र लिखा था कि लाखों लोग गुरु पर्व मनाने उत्तर प्रदेश के बनारस जाएंगे। इसलिए उनके लिए मतदान प्रक्रिया में भाग लेना संभव नहीं होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश ने भी वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था कि चुनाव तिथि को आगे किया जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed