Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Assembly Election 2027 establish next generation within political families

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस से अकाली दल तक, अगली पीढ़ी को राजनीति में उतारने की होड़

Sat, 28 Nov 2026 09:56 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Nov 2026 09:56 AM IST
सार

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी सहित सभी प्रमुख दलों में नेता अपने बच्चों के लिए टिकट मांग रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस सबसे आगे है।

विज्ञापन
Punjab Assembly Election 2027 establish next generation within political families
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक परिवारों में अगली पीढ़ी को स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। दिग्गज नेता अपने बच्चों के सियासी भविष्य को सुरक्षित करने में लगे हैं। वे अपने बेटों को विधानसभा पहुंचने या बेटियों को परंपरागत सीट से चुनाव लड़वाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के कपूरथला के वरिष्ठ नेता राणा गुरजीत सिंह अपने बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह को सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेस का टिकट दिलवाना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने बड़े बेटे नवजीत सिंह को विधानसभा चुनाव में उतारने के इच्छुक हैं। तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा 2022 में अपने बेटे रवि नंदन बाजवा के लिए बटाला से टिकट की पैरवी कर चुके हैं।
विज्ञापन


गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी परिवार में बेटे को टिकट देने के पक्ष में हैं। पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर अपने बेटे गगनदीप सिंह को राजनीति में आगे लाने के लिए सक्रिय हैं। भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर पटियाला से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अन्य दलों में विरासत की तैयारी
शिरोमणि अकाली दल में भी 2027 के चुनाव से पहले परिवारों के बीच टिकट को लेकर समीकरण बन रहे हैं। पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों अपने लिए खेमकरण और बेटे दिलशेर सिंह कैरों के लिए पट्टी सीट का टिकट चाहते हैं। अकाली नेता विरसा सिंह वाल्टोहा अपने बेटे गौरवदीप सिंह वल्टोहा को राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी में भी राजनीतिक विरासत का उदाहरण सामने आया है। होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के बेटे डॉ. ईशांक चब्बेवाल को चब्बेवाल विधानसभा सीट से 2027 के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि उनके पिता को फगवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। ईशांक इससे पहले 2024 के उपचुनाव में चब्बेवाल से विधायक चुने गए थे।

पंजाब में राजनीतिक विरासत का इतिहास
पंजाब में राजनीतिक विरासत का यह सिलसिला नया नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने बेटे सुखबीर सिंह बादल को राजनीति में आगे बढ़ाकर पार्टी की कमान सौंपी थी। अवतार हेनरी ने अपने बेटे बावा हेनरी को जालंधर नॉर्थ से विधायक बनवाया। पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह ने अपने बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी को फिल्लौर की राजनीति में स्थापित किए। 

चौधरी जगजीत सिंह ने अपने बेटे चौधरी सुरिंदर सिंह को करतारपुर से विधायक बनवाकर अपनी राजनीतिक विरासत सौंपी। सांसद शेर सिंह घुबाया ने अपने बेटे दविंदर सिंह घुबाया को फाजिल्का से चुनाव लड़वाकर राजनीति में स्थापित किए। पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल ने अपने बेटे मोहिंदर भगत को जालंधर वेस्ट की राजनीति में आगे बढ़ाया जो 2024 के उपचुनाव में विधायक बने और पंजाब के मंत्री हैं।

दलों के सामने चुनौती
यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक दलों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्हें वर्षों से संगठन में काम कर रहे कार्यकर्ताओं और राजनीतिक परिवारों की अगली पीढ़ी के बीच टिकटों का संतुलन बनाना होगा। कांग्रेस में इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा हलचल है लेकिन भाजपा, अकाली दल और आम आदमी पार्टी भी इससे अछूते नहीं हैं। 2027 का विधानसभा चुनाव इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण होगा कि पंजाब की जनता राजनीतिक विरासत के वारिसों को कितना स्वीकार करती है और नए चेहरों को कितना अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed