{"_id":"5e3be0228ebc3ee5fb3e66db","slug":"protest-with-dead-body-at-moga-moga-news-pkl3655038157","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोगाः धारा 144 लागू होने पर भी निहंगों ने लहराईं तलवारें, शव चौराहे पर रख किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगाः धारा 144 लागू होने पर भी निहंगों ने लहराईं तलवारें, शव चौराहे पर रख किया विरोध प्रदर्शन
Thu, 06 Feb 2020 04:16 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार व प्रर्दशनकारियों से बातचीत करते डीएसपी सिटी परमजीत सिंह।
- फोटो : MOGA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 जनवरी को जुझार कंपनी की बस की चपेट में आने से एक प्रवासी गंभीर घायल हो गया था। दो फरवरी को उपचार के दौरान फरीदकोट में उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए वीरवार सुबह कुछ निहंग सिंह पीड़ित परिवार के साथ मृतक का शव लेकर मोगा के मेन जोगिंदर सिंह चौक में पहुंच गए। यहां शव को रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई और निहंगों ने तलवारें लहराई।
माहौल गर्माता और ट्रैफिक जाम लगता देख डीएसपी सिटी परमजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि वह चार फरवरी को ही बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर चुके हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लेंगे। इस पर करीब 40 मिनट के प्रदर्शन के बाद धरनाकारियों ने धरना उठा दिया।
जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को जोगिंदर सिंह चौक में ही जुझार कंपनी की बस ने साइकिल सवार सीता राम (28) निवासी मोगा को कुचल दिया था। फरीदकोट में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। तीन फरवरी को पुलिस ने सीता राम की पत्नी सवित्रा देवी के बयान पर आरोपी बस चालक सुखचैन सिंह निवासी गुरु रामदास नगर मोगा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वीरवार को धरने के दौरान डीएसपी सिटी ने पीड़ित परिवार और धरनाकारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी और कोशिश की जाएगी कि पीड़ित परिवार को आरोपी पक्ष से मुआवजा भी दिलाया जा सके ताकि चार बच्चों समेत पीड़ित महिला अपना गुजारा चला सके।

पिछले हफ्ते थाने में घुसकर लहराईं थी तलवारें
बीते सप्ताह कुछ निहंग सिंह थाना सिटी साउथ में घुसकर थाना प्रभारी को गालियां निकालने समेत थाने में नंगी तलवारें लहरा चुके हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निहंग सिंहों का आरोप था कि उन्होंने साधां वाली बस्ती से नशा बेचने वाले एक तस्कर को पुलिस के हवाले किया था।
इलाके के करीब पांच सौ लोगों ने उस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए एक खाली पेज पर साइन भी किए, लेकिन पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी को उसी रात छोड़ दिया। इस मामले में निहंगों ने थाने में जमकर हंगामा किया था और तलवारें लहराई थी।
धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
डीएसपी सिटी परमजीत सिंह का कहना है कि थाने में तलवारें लहराकर पुलिस को गालियां निकालना और रोड जाम कर तलवारें लहराना सरासर गलत है। साथ ही डीसी द्वारा जिले में लागू की गई धारा 144 का उल्लंघन भी है। निहंगों ने जिस व्यक्ति को नशा तस्करी के आरोप में पुलिस के हवाले किया गया था, पुलिस ने उस आरोपी से पूछताछ की थी।
पूरी जांच के बाद जब उस व्यक्ति से कोई नशा बरामद न हो सका तो उसे छोड़ दिया गया था। बाद में निहंगों द्वारा थाने में बवाल मचाना और तलवारें लहराना कार्रवाई के काबिल था, जिस संबंध में पुलिस की ओर से उक्त निहंगों को तलब भी किया जा चुका है। धारा 144 का उल्लंघन करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी, फिर चाहे वह कोई भी क्यों न हो।