{"_id":"57876ecf4f1c1ba64e13e43b","slug":"protest-technical-service-union-demand-to-regular-employees-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निकल सर्विस यूनियन का प्रदर्शन, कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्निकल सर्विस यूनियन का प्रदर्शन, कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Thu, 14 Jul 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
टेक्निकल सर्विस यूनियन की ओर से वीरवार को मंडल कार्यालय के सामने ट्रांसको व पावरकॉम के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ज्वाइंट फोरम से हुए समझौते को लागू नहीं किया जा रहा। कर्मियों ने कहा कि ट्रांसको की ओर से हुए तीन पक्षीय समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है।
फिरोजपुर सब डिवीजन तोड़कर मुक्तसर कर दिया गया है, अन्य सब डिवीजन तोड़कर कर्मियों की बदली की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही तोड़ी गई सब डिवीजन बहाल न की गई तो वह संघर्ष तीव्र करने पर विवश होंगे। उन्होंने कच्चे कर्मियों को पक्का करने, ठेकेदारी सिस्टम बंद करने, मैट्रिक पास लाइनमैन के लिए टेस्ट जारी रखने, अफसरशाही की ओर से ठेकेदार के साथ मिलकर की जाती लूट बंद करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मांगों के लिए ज्वाइंट फोरम की ओर से 21 जुलाई से 15 अगस्त तक वर्क टू रूल लागू किया जाएगा। वहीं 27 जुलाई को पटियाला में धरना लगाया जाएगा। इस दौरान बरजिंदर शर्मा, जसविंदर सिंह, शमशेर सिंह, रोशन लाल, अमरजीत सिंह, जीया लाल, अशोक कुमार, कृष्ण लाल, बलविंदर दास, जगसीर सिंह, सुखलाल मौजूद थे।