{"_id":"57c419d94f1c1bb3672cb192","slug":"protest-punjab-roadways-employees-joint-action-committee-dc-office-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज मुलाजिम संयुक्त एक्शन कमेटी ने घेरा डीसी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब रोडवेज मुलाजिम संयुक्त एक्शन कमेटी ने घेरा डीसी दफ्तर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 29 Aug 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों ने सोमवार को डीसी दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान रोडवेज मुलाजिमों ने जमकर सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। इन मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के लिए डीसी आफिस के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया।
पंजाब रोडवेज के मुलाजिम संयुक्त एक्शन कमेटी के प्रधान अमरीक सिंह गिल ने कहा कि सरकार रोडवेज में काम कर रहे अस्थायी मुलाजिमों को पक्का करने में आनाकानी कर रही है। सरकार को उनकी मांगों को मानकर कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ठेकेदारी सिस्टम को बंद किया जाना चाहिए और साथ ही सरकार उनके डीए की किस्तों के बकाए का भुगतान करे। उन्होंने मांग की कि मुलाजिमों की कैशलेस हेल्थ स्कीम को पारदर्शी ढंग से चलाया जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो 2 सितंबर को एक दिन की हड़ताल कर बसों का पहिया जाम किया जाएगा। इस दौरान जगदीश सिंह चाहल, जगीर सिंह, गुरजीत, हरकेवल राम, कुलविंदर बब्बी, अमृतपाल सिंह, प्रदीप कुमार, हरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह मौजूद थे।