फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, punbus employees, dharna, punjab government, workers protest, jalandhar, punjab

पनबस कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Mon, 12 Dec 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 12 Dec 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
protest, punbus employees, dharna, punjab government, workers protest, jalandhar, punjab
धरना प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
लंबे समय से संघर्ष कर रहे पनबस कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय बस स्टैंड पर पनबस मुलाजिमों ने सरकार और प्रबंधन की ओर से उनके साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान इन कर्मचारियों ने पीएपी चौक जाम करने का फैसला कर लिया। जैसे ही कर्मचारी इस कदम को उठाने के लिए जाने लगे तो मौके पर पहुंचे पुलिस  उच्च अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्होंने चंडीगढ़ में उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी जालंधर पहुंच रहे हैं। उनके साथ उनकी बैठक करवाई जाएगी, जिसमें उनकी मांगों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बात आश्वासन मिलते ही कर्मचारियों ने पीएपी चौक पर जाम लगाने का फैसला रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप था कि सरकार उनकी मांगों के लिए बीते लंबे समय से मात्र आश्वासन देती आ रही है, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी न की गई तो उनकी ओर से किए जा रहे प्रदर्शन को तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed